
वायरल 07 साल की रागनी की पुकार CM योगी तक पहुंची CM योगी का बड़ा आदेश 💪💪
रागिनी ने 31 अगस्त को बलिया के डीएम से स्कूल जाने के लिए साइकिल की मांग की थी। उसकी सबसे बड़ी इच्छा थी कि वह नियमित रूप से स्कूल जाए और खूब पढ़े। उसकी यह अपील सोशल मीडिया पर वायरल हुई और मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। डीएम मंगला प्रसाद सिंह रागिनी के गांव पहुंचे और उसे दो ट्राइसाइकिल के साथ पढ़ाई का जरूरी सामान उपलब्ध कराया। ट्राइसाइकिल मिलने के बाद रागिनी ने मासूमियत से कहा कि अब उसे और कुछ नहीं चाहिए।
लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर मदद यहीं नहीं रुकी। अब रागिनी के इलाज की पूरी जिम्मेदारी भी प्रदेश सरकार उठाएगी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी जांच की। बचपन में पैर में हुए फ्रैक्चर के बाद हड्डी ठीक तरह से न जुड़ पाने की वजह से पैर की स्थिति बिगड़ गई थी।
जिला स्तर पर जरूरी विशेष जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण रागिनी को BHU, वाराणसी भेजने का फैसला लिया गया है। वहां विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी नसों और पैर की स्थिति की विस्तृत जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे ऑपरेशन या अन्य उचित उपचार का फैसला लिया जाएगा।
एक पैर की परेशानी रागिनी के कदम रोक सकती है, लेकिन पढ़ने का उसका हौसला नहीं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब उसकी पढ़ाई के साथ-साथ बेहतर इलाज की उम्मीद भी जगी है।
#CMYogi #Ragini #UPNews #BalliaNews #viralnews