भारत में जो आध्यात्मिक शक्ति है, वो दूसरे देशों में नहीं: रितिक कमीला
सोनुआ में आयोजित हुआ श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 139 वाँ जन्मोत्सव समारोह
श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 139 वाँ जन्मोत्सव समारोह रविवार को सोनुआ प्रखंड कार्यालय समीप स्टेडियम में आयोजित हुआ. इस समारोह में सुबह से धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू हुआ. सुबह ऊषा कीर्तन और प्रातःकालीन प्रार्थना सभा आयोजित हुआ. कार्यक्रम स्थल में साधारण सभा आयोजित हुआ, जिसमें भुवनेश्वर और रांची आए रितिक द्वारा लोगों को प्रवचन दिया गया. रांची से आए रितिक रंजीत गुप्ता ने कहा कि जीवन को सार्थक बनाना है तो सदगुरु के शरण में आना पड़ेगा. जबकि ओडिशा भुवनेश्वर से आए रितिक कृति सुन्दर कामिला ने कहा कि वर्तमान समय के श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के बताए गए नीति नियमों का पालन कर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं. भारत में जो आध्यात्मिक शक्ति है, वो अन्य देशों में नहीं है.