Public App Logo
Profile Picture

Saranda Live

@usr87871451
550Followers
0Following
चाईबासा: एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल की बैठक: संगठन विस्तार और 'मिशन वसुंधरा' पर जोर

चाईबासा: एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल के नवनिर्वाचित जिला कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत में सदस्यों ने विवेक शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

बैठक में संगठन को मजबूती देने, नए लोगों को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही 'मिशन वसुंधरा' के तहत जिले भर में जोरदार तरीके से वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर राज किशोर ठाकुर, सदाशिव खत्री, महेंद्र जामुदा, नीलंबर पान और मनमोहन गोप मुख्य रूप से उपस्थित थे.
गोइलकेरा में आजसू की युवा प्रखंड कमेटी का हुआ गठन, बुधन सिंह पूर्ति अध्यक्ष और गौरव दास बने सचिव

आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार युवा आजसू सिंहभूम प्रभारी सह मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई की अध्यक्षता में युवा आजसू की गोइलकेरा प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। 

बैठक में संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नई प्रखंड कमेटी का गठन करते हुए बुधन सिंह पूर्ति को अध्यक्ष चुना गया। नई कमेटी में मोहन सिंह लागुरी को उपाध्यक्ष, गौरव दास को सचिव तथा बासु बोयपाई को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सदस्य के रूप में दिलीप कुमार सुरीन, सुधीर हेंब्रम, साव मारला, प्रधान कायम, सजीव कोड़ा, मासिराम कोड़ा, सीमा पूर्ति, सुखदेव लोहार, गंगाराम कोड़ा, चंद्र मोहन कुम्हार एवं अजय चेरोवा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का चयन किया गया।
बालिका मध्य विद्यालय सोनुआ में 'तिथि भोजन सह जन्मोत्सव' से खिली बच्चों के चेहरे पर रंगीन मुस्कान

सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ खुशियों और संस्कारों का संगम देखने को मिल रहा है। 'तिथि भोजन सह जन्मोत्सव' योजना के तहत हर महीने की 20 तारीख को विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल बन जाता है। यह पहल केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के बच्चों को समानता, सम्मान और खुशी का अहसास कराने का एक सराहनीय प्रयास बनकर उभरी है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी धूमधाम से जन्मदिन मनाने का अनुभव प्रदान करना है। हर माह की 20 तारीख को उस महीने जन्मे सभी बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष एवं स्वादिष्ट भोजन ('तिथि भोजन') का प्रबंध किया जाता है, जिससे बच्चों का विद्यालय के प्रति लगाव और उपस्थिति दोनों में सकारात्मक सुधार देखा जा रहा है।

इसी कड़ी में इस माह मध्य विद्यालय बालिका में एक बेहद खास और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। विद्यालय के सहायक शिक्षक जयकिशन प्रधान का भी इस माह जन्मदिन था। उन्होंने अपना जन्मदिन किसी अन्य जगह मनाने के बजाय विद्यालय के बच्चों के साथ मिलकर मनाया।
शिक्षक जयकिशन प्रधान ने बच्चों के साथ अपना जन्मोत्सव साझा करते हुए उन्हें विशेष भोजन कराया और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। इस आत्मीय पल ने न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध को एक नई मिसाल भी दी।
मलेरिया पॉजिटिव 13 में 10 बच्चियाँ ब्रेन मलेरिया के पीड़ित। 

सोनुआ के बेगुना गाँव के पास संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय गुदड़ी में मलेरिया का प्रकोप फैल गया है। स्कूल में 13 बच्चियां मलेरिया पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसमें से 10 बच्चियाँ ब्रेन मलेरिया के पीड़ित हैं. स्कूल में बच्चियों के बीमार होने की सूचना पर सोमवार को बजे सोनुआ अस्पताल की मेडिकल टीम ने स्कूल पहुंचकर मेडिकल कैंप लगाकर 54 बच्चियों का जाँच किया. जिसमें से 13 बच्चियों को हुआ मलेरिया पॉजिटिव पाई गई. मलेरिया पॉजिटिव पाए गए सभी बच्चियों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका ईलाज चल रहा था. जिसके बाद सभी बच्चियों को स्कूल के लिए भेज दिया.
बाइक अनियंत्रित होने से वृद्ध सहित दो लोग घायल

चाईबासा: चाईबासा-गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम लगभग 7 बजे गोटांबा के पास अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, घायलों में बराईवीर निवासी 50 वर्षीय बुधराम गोप, 30 वर्षीय अमीन सोय शामिल हैं.
मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने गोइलकेरा से अपने घर लौट रहे थे, तभी गोटांबा के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को आनन-फानन में सोनुआ अस्पताल लाया गया. सोनुआ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, बुधराम गोप के पैर में गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर विधानसभा के आजसू पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई अस्पताल पहुंचे और घायलों से बातचीत की.

इस दौरान डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई ने एंबुलेंस सेवा की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए कहा, "सोनुआ में 108 एंबुलेंस खड़ी है, लेकिन जरूरतमंदों को समय पर सेवा नहीं मिल पा रही है. जब सरकार ग्रामीणों के लिए यह सुविधा चला रही है, तो फिर समय पर इसका लाभ लोगों को क्यों नहीं मिल रहा.
सोनुआ में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सोनुआ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में मनोहरपुर विधायक जगत माझी मुख्य रूप से शामिल हुए. धरना-प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक को वापस लेने की मांग की. कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. धरना-प्रदर्शन से पूर्व झामुमो कार्यकर्ता वन विश्रामागार में एकत्र हुए. यहां से जुलूस की शक्ल में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित धरना कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के प्रावधानों को लेकर अपनी आपत्ति जताई तथा इसे वापस लेने की मांग की. धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के संवैधानिक अधिकारों और संघीय व्यवस्था में हस्तक्षेप करना बंद करे. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन झारखंड की पहचान और यहां के लोगों के अधिकारों से जुड़ा विषय है. उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, “हमारे जल, जंगल और जमीन को लूटने की कोशिश की गई तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे.” विधायक ने कहा कि फिलहाल झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी आवाज उठा रहा है, लेकिन यदि विधेयक वापस नहीं लिया गया तो पार्टी सड़क और रेल चक्का जाम जैसे आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी. जगत माझी ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार राज्य के लोगों का होना चाहिए. उन्होंने कहा, झारखंड से लौह अयस्क का एक ढेला भी बाहर नहीं जाने देंगे. विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज संशोधन विधेयक लाकर राज्य के अधिकारों पर डाका डालने का काम किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि विधेयक के लागू होने से झारखंड के लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवार प्रभावित हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना और 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर इसका असर पड़ सकता है और बड़ी संख्या में लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं. विधायक ने झामुमो कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपने अधिकारों तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया. सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद.
धरना-प्रदर्शन में झामुमो के पर्यवेक्षक विनय प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, हेमचंद्र महतो, हरिनारायण दास, चंद्रमोहन चातर, संजय जामुदा, अजय दास, हीरालाल लोहार, जोटो सुरीन, किशोर दास और जानकी हेम्ब्रम समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.
सर्पदंश से बचाव के लिए सावधानी जरूरी

बरसात में घर से बाहर निकलते समय जूते-चप्पल पहनें और अंधेरे में टॉर्च का इस्तेमाल करें। सांप के काटने पर झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में भाजपाईयों ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सिंतबर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में भाजपाईयों ने सोनुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। मौके पर पीएम मोदी के चित्र के सामने केक काटा गया और उनके दीघार्यु होने की कामना की। इसके साथ ही
सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत सोनुआ के मौसी बाड़ी जगन्नाथ मंदिर में जिलाध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने का कामना किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष निशांत महतो, गांधी प्रधान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
सोनुआ के सोनापोस में मां मनसा पूजा की धूम, तीन दिनों तक श्रद्धालुओं का तांता

सोनुआ के सोनापोस गाँव में मां मनसा पूजा की धूमधाम से की जा रही है। गुरुवार को सोनुआ नहर से बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से मंदिर में कलश यात्रा लाया गया। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश स्थापना के साथ मां मनसा की पूजा शुरू हुई। सोनापोस गाँव में तीन जगहों पर मां मनसा की पूजा की जाती है। तीन दिनों तक चलने वाले मां मनसा की पूजा में यहाँ सोनुआ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालु अपनी मन्नत के अनुसार यहां मंदिर में बत्तख और बकरों की बलि भी चढ़ाते हैं।
गोइलकेरा में विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी, गाँव में छाया अंधेरा 

गोइलकेरा प्रखंड की कुईडा गांव के बुरुसाई टोला में मंगलवार बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया. घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह तब हुई जब टोले की बिजली गुल पाई गई.
ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने से पूरे बस्ती में अंधेरा छा गया है और ग्रामीणों को पेयजल समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले की जांच कर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.
सोनुआ में आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता

सोनुआ में बुधवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में एक सौ, दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंकना, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो आदि खेल आयोजित हुए। प्रतियोगिता में अंडर - 14 और अंडर - 17 आयु वर्ग में मॉडल स्कूल सोनुआ, उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई, राज्य संपोषित प्लस टू हाईस्कूल सोनुआ, प्रोजेक्ट हाईस्कूल सोनुआ, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पनसुआं और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपोस के छात्र छात्रा शामिल हुए। प्रतियोगिता के खेलों में प्रथम और द्वितीय स्थान पर आए बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। ये बच्चे जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गणेश पूजा

दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर, निश्चितपुर (सोनुआ) में गणेश पूजा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक व सांस्कृतिक माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों (छात्र-छात्राओं) एवं आचार्य-आचार्या (शिक्षक-शिक्षिकाओं) ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजा-अर्चना के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।
सोनुआ में धूमधाम से पूजे गए विघ्नहर्ता: संजय नदी से पवित्र जल लाकर की गई कलश स्थापना, जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र

सोनुआ प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को गणेश उत्सव अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. पूजा की शुरुआत में सोनुआ के मधूपुर स्थित संजय नदी पर पंडित द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद पवित्र जल कलश में भरकर पूजा स्थल तक लाया गया. पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं के समक्ष श्रद्धालुओं ने धूप, दीप, फल-फूल, वस्त्र और रिद्धि-सिद्धि के दाता को प्रिय लड्डू व नैवेद्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की.
मनोहरपुर में सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया गणेश पूजा पंडाल एवं मेले का उद्घाटन

-गणेश पूजा भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक : जोबा माझी

-परंपरा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील : जगत माझी

मनोहरपुर : मनोहरपुर के प्रसिद्ध गणेश पूजा पंडाल एवं मेले का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी तथा विशिष्ट अतिथि मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल एवं मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रूप गणेश पूजा समिति के संरक्षक सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी एवं अन्य अतिथियों ने भगवान गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर एवं बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया। सांसद जोबा माझी ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है। मनोहरपुर का गणेश पूजा मेला वर्षों से क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग समुदायों के लोग मिलकर इस पर्व को मनाते हैं, जो क्षेत्र की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का परिचायक है। उन्होंने लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणपति सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं। सांसद ने पूजा समिति और आयोजन से जुड़े लोगों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। विधायक जगत माझी ने कहा कि मनोहरपुर का गणेश पूजा मेला क्षेत्र की पुरानी और लोकप्रिय परंपराओं में शामिल है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान हैं। गणेश पूजा के माध्यम से लोगों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश जाता है। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। विधायक ने कहा कि आयोजन में स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने से क्षेत्र की कला एवं संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। उद्घाटन के पश्चात सांसद जोबा माझी एवं विधायक जगत माझी ने पूजा पंडाल एवं मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की। मेले में स्थानीय लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मालूम हो कि मनोहरपुर का 14 दिवसीय गणेश पूजा मेला क्षेत्र का प्रसिद्ध मेला है। प्रत्येक वर्ष यहां गणेश पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या जुटती है। पूजा के साथ मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, मनोरंजन के साधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो, मनोहरपुर पूर्वी पंचायत की मुखिया पूजा कुजूर, नंदपुर की मुखिया सुशीला संवैया, उप प्रमुख दीपक एक्का, बंधना उरांव, सत्यनारायण हरलालका, बामिया माझी, अकबर खान, अश्विनी बघेल, गुरविंदर भाटिया, मुकेश रजक, चंचल रवानी, बसंत हरलालका, विक्रम सिंह, निखिल साह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में काफी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
श्री श्री सार्वजनिक मां मनसा पूजा (कैवर्त ऊपर टोला)
भव्य डांस धमाका 2026

प्रतियोगिता तिथियां: 19 एवं 20 सितंबर 2026
Video 15
विश्व महिला कॉन्फेंस में भाग लेने ब्राजील रवाना हुई संध्या प्रधान 

पांचवी विश्व महिला कॉन्फ्रेंस में भाग लेने हेतु राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित रिटायर शिक्षिका संध्या प्रधान शनिवार को  लगभग 5 बजे ब्राजील रवाना हुई। वह 15 से 17 सितंबर तक ब्राजील के सल्वाडोर में आयोजित होने वाली इस सम्मेलन में भारत की प्रतिनिधित्व करेगी। जहां पर विश्व महिला कॉन्फ्रेंस में जेंडर जस्टिस के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना दुनिया को शिक्षित करना बदलाव लाना और लोकतंत्र के लिए लड़ना इस थीम पर कांफ्रेंस आयोजित है।
सोनुआ के दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर निश्चिन्तपुर में प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बैठक

25 और 26 अक्टूबर को सोनुआ के निश्चिन्तपुर मैदान में आयोजित होगी प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता

सोनुआ के दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर, निश्चिन्तपुर के में आगामी 25 और 26 अक्टूबर को आयोजित होनेवाले प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रांतीय शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों, आचार्य, आचार्याओं की मौजूदगी में प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते प्रांत शिक्षा प्रमुख श्रीमान सुभाष चंद्र दुबे ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा शिक्षा सभी प्रकार के विकल्पों को आकार देती है। संगठन के विचार उसके कार्यशैली से समाज को जोड़ने का काम करते हैं।
खतियान में जाति सुधार और सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर टुनिया में गोंड समाज की बैठक

पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम के गोंड समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को सोनुआ प्रखंड के टुनिया कला-संस्कृति भवन में आयोजित की गई. अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गुरुचरण नायक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस बैठक की शुरुआत बड़ादेव की चित्र में पूजा-अर्चना और प्रार्थना के साथ हुई.

बैठक में गोंड समाज की संस्कृति, रीति-रिवाज, सामाजिक अधिकारों तथा जाति संबंधी अभिलेखों (खतियान) में दर्ज विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान आदिवासी शोध संस्थान, रांची द्वारा समाज की परंपराओं पर किए गए शोध कार्य की समीक्षा भी की गई.
हो समाज की अनूठी पहल: गोइलकेरा के सरना चौक में 'दीरी बिड' संपन्न, 19 सितंबर को होगा भव्य अनावरण
​गोइलकेरा। आदिवासी हो समाज महासभा की अगुवाई में बुधवार को गोइलकेरा के सरना चौक पर 'दीरी बिड' (पारंपरिक पत्थर गड़ाई) का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। स्थानीय बुद्धिजीवियों, प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सामूहिक एकजुटता से हुआ यह कार्य आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को सहेजने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
सलाई व डेरवां में गुवा गोलीकांड के शहीदों को सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि

-शहीदों के संघर्ष और कुर्बानी के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

मनोहरपुर: गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर वर्ष की भांति मंगलवार को सारंडा के सलाई व गोइलकेरा के डेरवां चौक स्थित शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर विधायक के जगत माझी ने शहीद वेदी पर विधिवत नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद जोबा माझी ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके संघर्ष और कुर्बानी के उद्देश्य को याद करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन हक और अधिकारों के लिए हमारे लोगों ने आंदोलन किया और अपनी कुर्बानी दी, उस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर संकल्प लेना होगा। सांसद ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के सभी समुदायों से आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि एकजुट होकर ही अपने अधिकारों और क्षेत्र के हितों की रक्षा की जा सकती है। वहीं विधायक जगत माझी ने कहा जल, जंगल और जमीन से हमारा अस्तित्व है, इसकी रक्षा करना हमारा धर्म है। यहां निवास करने वाले लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना और जल, जंगल, जमीन पर अधिकार दिलाना है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, संजीव गंताइत, राजू सिंह, विक्रम सिंह, किशोर कुमार खलखो, चंचल रवानी, सुखराम सांडिल, बामिया माझी, मोहम्मद तबारक, सुखमती कोड़ा, जानकी हेम्ब्रम, निखिल साह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सोनुआ के दीनदयाल शिशु मंदिर में परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक बैठक, मेधावियों का छह माह का शुल्क माफ
MMDR एक्ट और जमीन के मुद्दे पर राज्य सरकार पर उठा सवाल, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने किया कहा देखिए...
जेपीएससी जेएसएसी भर्ती में धांधली के खिलाफ आंदोलन के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक और आजसू पार्टी पूर्व प्रत्याशी डॉ दिनेश चंद्र बोयपाई ने बनाई रणनीति....
बड़ाजामदा में छात्रा से कथित छेड़खानी, हमले पर भाजपा ने जताया आक्रोश

बड़ाजामदा में कथित छेड़खानी और हमले पर भाजपा की कार्रवाई की मांग

 बड़ाजामदा में आदिवासी छात्रा से कथित छेड़खानी और स्थानीय युवाओं पर धारदार हथियार से हमले के मामले को लेकर भाजपा ने पुलिस-प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई रविवार को बड़ाजामदा पहुंचे। उन्होंने आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में भाजपा नेताओं और स्थानीय महिला समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। गागराई ने कहा कि अमन लॉज में किराये पर रह रहे कुछ युवकों पर आदिवासी छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और अमानवीय व्यवहार का आरोप है। स्थानीय युवाओं और महिलाओं ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इससे नाराज युवकों ने धारदार हथियार से स्थानीय युवाओं पर हमला कर दिया, जिसमें कई युवक गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों का इलाज टीएमएच नोवामुंडी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भाजपा की मांग है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित छात्रा और घायलों को न्याय दिलाया जाए। गागराई ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन की स्थिति के लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार होगा। बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू हजरा, अजीत सिंह, प्रफुल्ल महाकुड़, संजीव राय, राजा तिर्की, दुनिया कुम्हार,समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।