Public App Logo
बासगीत पर्चा और 5 डिसमिल जमीन की मांग पर खेत मजदूरों का दो दिवसीय अनशन शुरू बैरिया, 13 अगस्त। बासगीत जमीन का पर्चा देने, सभी भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) और भाकपा-माले के आह्वान पर गुरुवार से बैरिया प्रखंड-अंचल कार्यालय के समक्ष दो दिवसीय अनशन-सत्याग्रह शुरू हुआ। आंदोलन में मुखिया नवीन कुमार, मंगल चौधरी, अशोक कुशवाहा, हारून गद्दी, मोजम्मिल हुसैन, धर्मेंद्र कुशवाहा और मुखलाल मुखिया सामूहिक उपवास पर बैठे। सैकड़ों लोगों ने आंदोलन का समर्थन किया। माले नेता व पूर्व जिला पार्षद सुनील कुमार राव ने कहा कि दशकों से जमीन पर बसे गरीब परिवारों को अब तक बासगीत का पर्चा नहीं मिला है। उन्होंने पीपीएफ एक्ट 1947 के तहत बसे हुए लोगों को जमीन का अधिकार देने और भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने की मांग की। माले अंचल सचिव नवीन कुमार ने दाखिल-खारिज व परिमार्जन में कथित लूट बंद करने, राशन सूची से गरीबों के नाम काटने पर रोक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तीन हजार रुपये करने, मजदूरों को उचित मजदूरी और न्यूनतम 700 रुपये दैनिक मजदूरी देने की मांग उठाई। जोखू चौधरी ने कहा कि आंदोलन को प्रखंड और जिला स्तर से राजधानी तक ले जाया जाएगा। - Bettiah News