
शराब के नशे में स्कूल आने और बच्चों-अभिभावकों से गाली-गलौज करने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित
--
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने शासकीय प्राथमिक शाला ढङकना के प्राथमिक शिक्षक श्री देवेंद्र श्रीवास्तव को गंभीर कदाचरण के आरोपों की जांच में पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमित जैन द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ द्वारा की गई थी। जांच के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शिक्षक श्री देवेंद्र श्रीवास्तव शराब के नशे में विद्यालय आते हैं तथा बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हैं। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से भी अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई।
जांच में यह भी पाया गया कि शिक्षक द्वारा विद्यालय में शराब के नशे में आने एवं बच्चों तथा अभिभावकों के साथ गाली-गलौज करने की पुष्टि हुई है।
उक्त कृत्य को शासकीय सेवक का अशोभनीय कृत्य मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के प्रतिकूल एवं गंभीर कदाचरण की श्रेणी में माना गया है।
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत श्री देवेंद्र श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
Jansampark Madhya Pradesh
Sagar Commissioner
Collector Tikamgarh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh