सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा का हीरापुर में हुआ भव्य स्वागत
--
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनजाति कार्य विभाग द्वारा सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा का जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन एवं जनजाति कार्य विभाग के जिला संयोजक के निर्देशन में आयोजित अभियान के तहत ग्रामवासियों द्वारा यात्रा के साथ चल रहे रथ में स्थापित कलश के दर्शन एवं पूजन कर स्वागत किया जा रहा है। अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री श्री अश्वनी चढ़ार भी यात्रा में सहभागी रहे।
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में आयोजित सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा डारगुवा, हीरापुर, सूरजपुर, मलगुवा एवं सरकार होते हुए देवरदा पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणजनों ने पुष्पवर्षा एवं पुष्पमालाओं से यात्रा का आत्मीय स्वागत किया तथा संत रविदास जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
यात्रा के हीरापुर पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश दिया। इसके पश्चात यात्रा का संत श्री रविदास जी महाराज मंदिर में रात्रि विश्राम हुआ। मंदिर में श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संत रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद टीकमगढ़ की नवांकुर संस्था ग्रामीण स्वावलंबन समिति की कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती गीता अहिरवार, सुदर्शन फाउंडेशन के समन्वयक श्री शिवम नापित सहित सामाजिक कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
1 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026