पर, प्रशासन अलर्ट! लगातार बारिश से नाले उफान
दिगौड़ा-झांसी मार्ग अंतर्गत पुनोल नाला एवं दिगौड़ा बस्ती के सरपट नाला पर करीब 2 फीट पानी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से मार्ग पर आवागमन को लेकर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
वहीं मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र भी मौके पर तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।
! अपीलः बारिश के दौरान नाले और जलभराव वाले मार्गों से निकलते समय सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
#BreakingNews #Digora #JhansiRoad #Tikamgarh #HeavyRain MPNews RainAlert Disaster Management ViralNews NewsUpdate