खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
--
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जिले में अवैध खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी श्री विपुल रावत के मार्गदर्शन में खनिज अमले द्वारा बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अमरपुर के पास खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया।
जब्त वाहन को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना बड़ागांव धसान की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी श्री कुलदीप जैन सहित श्री राजेश चढ़ार, श्री वीरेंद्र नायक, श्री पुष्पेंद्र खरे एवं श्री पुष्पेंद्र पायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh