
सहावर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार
1,800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद, मुकदमा दर्ज
कासगंज/सहावर। अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहावर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 7 सितंबर 2026 की देर शाम थाना सहावर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला काजी तलैया के पास जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ छापेमारी की।
मौके से पुलिस ने नवेद पुत्र इंतजार खां, इरशाउद्दीन पुत्र वसीमुद्दीन, अजीम पुत्र जमीउद्दीन और रफीक पुत्र नसीर, सभी निवासी सहावर, को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सहावर में मु0अ0सं0 341/26, धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, थाना सहावर सहित पुलिस टीम शामिल रही।