मुख्यमंत्री के आदेश की कासगंज में उड़ाई जा रही धज्जियाँ
कासगंज में सफाईकर्मी बने अफसरों के ड्राइवर/अर्दली
गांव में गंदगी का अंबार, कार्यालयों ने जमे बैठे सफाई कर्मी
कासगंज। योगी सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को साफ-सुथरा बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। करोड़ों का बजट खर्च हो रहा है, लेकिन कासगंज जिले में जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है।
अपनी पंचायतों में नहीं जाते सफाई कर्मी
यहां चल रही है ड्यूटी आरोप है कि जिले के डीपीआरओ के संरक्षण में सफाईकर्मी सालों से अपनी पंचायतों से गायब हैं। सबसे ज्यादा सफाईकर्मी विकास भवन में मठाधीश बने बैठे हैं। कोई अधिकारी की गाड़ी चला रहा है, कोई वीडियो की गाड़ी दौड़ा रहा है, तो कोई सीडीओ का अर्दली डीपीआरओ का अर्दली बना हुआ है। कुछ कार्यालय में चपरासी का काम संभाल रहे हैं। अधिकारियों के निजी काम करने में लगे हुए हैं कुछ सफाईकर्मी बच्चों को स्कूल से लाना लेजाना कर रहे हैं तो कुछ परिवारवालों को बाजार घुमा रहे हैं।
*सबसे गंभीर मामला*
*संविदा गाड़ी को चला रहा सफाई कर्मी*
*कासगंज CDO की संविदा गाड़ी एक सरकारी सफाईकर्मी चला रहा है, और वो भी बिना किसी लिखित आदेश के। और कागजों में उपस्थिति पंचायत से ही दिखाई जा रही है और अगर कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा। जो गाड़ी CDO के लिए आउटसोर्सिंग द्वारा लगी हुई है वह विथ ड्राइवर के लगी हुई है जिस फार्म का टेंडर है उस फर्म का ड्राइवर गाड़ी को नहीं चल रहा है।*
डीपीओ पर महीनादारी का लगा आरोप
सूत्रों के अनुसार ये सफाईकर्मी डीपीआरओ को "महीनादारी" देकर ड्यूटी से मुक्त हैं। नतीजा ये है कि गांवों में गंदगी के अंबार लगे हैं। नालियां चोक हैं, कूड़ा सड़ रहा है। गांवों में मच्छरों की भरमार है और लोगों को डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों का डर सता रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों के अवैध अटैचमेंट पर पहले ही सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बावजूद इसके कासगंज में आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
*डीएम के निर्देशन में जिले में चल रहा है स्वच्छता अभियान
जिलाधिकारी प्रणय सिंह जिले को आदर्श और स्वच्छ बनाने के लिए लगातार फील्ड में उतरकर अभियान चला रहे हैं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहे हैं। अब सवाल ये है कि मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना करने वाले DPRO के खिलाफ शासन कब कार्रवाई करेगा?
Kasganj, Kasganj | Sep 11, 2026