
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के अधियाची विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति, भूमि अधिग्रहण की स्थिति तथा संबंधित हितबद्ध रैयतों को अधिग्रहित भूमि की राशि के भुगतान सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने मुंगेर-मोकामा फोरलेन, मुंगेर विश्व विद्यालय आदि योजनाओं के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी संबंधित रैयतों से बात कर उनके दस्तावेजों को संकलित करने के निदेश दिए। साथ ही इसके लिए स्थानीय स्तर पर कैंप लगाने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन हितबद्ध रैयतों कि जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है उसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को सभी हितबद्ध रैयतों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए नियमानुसार उन्हें देय राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने भू-अर्जन से संबंधित मामलों में आवश्यक प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में तेलडीहा मंदिर, मोहनगंज परियोजना सहित अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही सिंधवारणी जलाशय योजना से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए भूमि अधिग्रहण एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने का निर्देश दिया।
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#samratforbihar
Munger, Bihar | Oct 29, 2026