जमालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार
मुंगेर के जमालपुर में नशे और अपराध के खिलाफ पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 5 के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई, 3 को नशे की हालत में हंगामा करने के मामले में और 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।
#Munger #Jamalpur #BiharPolice #PoliceAction #ब्राउनशुगर #नशामुक्तजमालपुर #CrimeNews #BiharNews
Munger, Munger | Oct 28, 2026