छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्यारोपी पति देवानंद सिदार (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मामूली विवाद के बाद अपनी 26 वर्षीय पत्नी चमेली सिदार की गला दबाकर हत्या कर दी थी। साक्ष्य मिटाने के इरादे से उसने शव को घर के आंगन में ही जलाकर हड्डियों के अवशेष जमीन में दबा दिए और खुद थाने जाकर पत्नी की झूठी गुमशुदगी दर्ज करा दी ताकि पुलिस को गुमराह कर सके।
संदेह के आधार पर जब पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की, तो फोरेंसिक टीम (FSL) की मौजूदगी में आंगन से जली हुई हड्डियों के अवशेष बरामद किए गए। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाते हुए जब इन अवशेषों का डीएनए (DNA) परीक्षण कराया गया, तो पुष्टि हुई कि वे अवशेष मृतका चमेली के ही थे। पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
#RaigarhPolice #CrimeNews #ChhattisgarhNews #PoliceInvestigation #JusticeServed #FatafatNews