छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 'सत्यम स्वीट्स' के संचालक ने खराब समोसा परोसने की शिकायत करने पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, जब ग्राहक ने समोसे की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई, तो संचालक और होटल के कर्मचारियों ने मिलकर उसके परिवार के सामने ही उसके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट शुरू कर दी। सरेआम हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने होटल संचालक प्रकाश देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रकाश देवांगन भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद शिव देवांगन का बेटा है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
#Bilaspur #ChhattisgarhNews #CrimeNews #Takhatpur #BilaspurPolice #BreakingNews #SocialMediaPost #FatafatNews