छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पार कर रहे एक हाथी के सामने डीजल टैंकर चालक ने हॉर्न बजा दिया। हॉर्न की आवाज से बिफरे हाथी ने सीधे टैंकर चालक पर हमला करने के लिए उसे दौड़ा लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए फौरन जंगल की ओर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हाथी के इस आक्रामक रुख के कारण हाईवे पर कई घंटों तक वाहनों के पहिए थमे रहे और लंबा जाम लग गया।
कटघोरा वनमण्डल के केंदई रेंज में पिछले कई दिनों से 10 हाथियों का एक बड़ा दल लगातार विचरण कर रहा है, जिसने हाईवे और आसपास के इलाकों में डेरा जमा रखा है। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार कड़ी निगरानी बनाए हुए है। विभाग ने राहगीरों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे हाथियों को देखकर हॉर्न न बजाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
#Korba #Chhattisgarh #ElephantAlert #WildElephant #NationalHighway #Katghora #ForestDepartment #BreakingNews #WildlifeUpdate #FatafatNews