छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। साजा स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रधान पाठक टीडी वैष्णव पर शराब के नशे में धुत होकर घर में हंगामा करने और मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ गंभीर बदसलूकी करने का आरोप लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति इतनी बिगड़ गई कि शिक्षक ने पुलिस अधिकारी का कॉलर तक पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस उन्हें तुरंत साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई और डॉक्टरी मुलाहिजा कराया।
हैरानी की बात यह है कि आरोपी शिक्षक को पूर्व में शिक्षा विभाग द्वारा 'शिक्षक दूत' जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जा चुका है, जबकि उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं और वे पिछले दो दिनों से स्कूल से बिना सूचना के नदारद थे। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या शिक्षा विभाग अपने इस तथाकथित 'सम्मानित' शिक्षक के आचरण पर कोई सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा, या मामला जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?
#Bemetara #ChhattisgarhNews #CrimeNews #EducationDepartment #PoliceAction #ViralNews #TeacherMisconduct #BreakingNews #FatafatNews