मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बुढ़ार जनपद पंचायत में 11 सितम्बर को विभिन्न क्लस्टरों में होंगेे शिविर आयोजित
===
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने समय-सीमा की बैठक में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों को के प्रगति की समीक्षा की।
जनपद पंचायतवार आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों के प्राप्त आवेदन तथा निराकरण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आगामी समय-सीमा की बैठक तक शत-प्रतिशत आवेदनों का
निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि आगामी शिविर 11 सितम्बर शुक्रवार को बुढ़ार जनपद पंचायत के विभिन्न क्लस्टरों में आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन तथा लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण शिविर के आयोजन के पूर्व सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत
समय-सीमा के बाह्य प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित 08 लेवल-1 अधिकारियों पर अर्थदण्ड अधिरोपित करने के निर्देश दिए।
#shahdol #शहडोल