पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “माटी गणेश-सिद्ध गणेश” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रिया सिंह बघेल, नवांकुर संस्था सेक्टर-4 करकटी नित्या नेचुरल डिबेट सोशल फाउंडेशन से श्री प्रदीप सिंह, सेक्टर खैरहा की भूमनेश्वरी संस्था से श्री राघवेंद्र शुक्ला एवं श्री सनथ त्रिपाठी, प्रस्फुटन समिति से पिंकी ढीमर, अनुपमा पनिका, प्रिया वर्मा, राजू कुशवाहा, सुशीला ढीमर, प्रदीप गुप्ता सहित प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों एवं नवांकुर सखियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान मूर्तिकार श्री राज बैगा के मार्गदर्शन में उपस्थित सदस्यों ने मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा का निर्माण किया। इस दौरान मिट्टी से प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया तथा पर्यावरण के अनुकूल गणेश उत्सव मनाने के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। उपस्थित सदस्यों ने प्राकृतिक सामग्री से गणेश प्रतिमा निर्माण को अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
#शहडोल #shahdol