Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Shahdol

@proshahdol
1472Followers
0Following
सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ का जयसिंहनगर में शुभारंभ, हितग्राही लाभान्वित

जनपद पंचायत जयसिंहनगर के जनपद परिसर में सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और शासकीय सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने की पहल की गई। कार्यक्रम में बड़ी  संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ना, शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के निकट उपलब्ध कराना तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण एक ही परिसर में सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी पहल करना रहा। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रतानुसार लाभ प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर डीएफओ श्रीमती तरुणा वर्मा, श्रीमती शिवानी जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत जयसिंहनगर सहित विकासखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए  हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। इससे ग्रामीणों को संबंधित सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता कम करने तथा योजनाओं का लाभ सरल प्रक्रिया से उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग मिला।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
उद्योग संवाद के माध्यम से सीईओ जिला पंचायत ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

महाप्रबंधक उद्योग श्री अलावा ने स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी

उद्यम क्रांति योजना एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सुनाई सफलता की कहानी

 सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित जन कल्याण शिविर में उद्योग विभाग द्वारा उद्योग संवाद का आयोजन जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम सरवाही कला में किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिभा और कार्य करने की क्षमता की कमी नहीं है, जरूरत है अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप स्वरोजगार का अवसर चुनने की। शासन द्वारा युवाओं और स्व-सहायता समूहों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं को इन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आना चाहिए।

महाप्रबंधक उद्योग श्री अलावा एवं प्रबंधक जूही खटीक ने युवाओं एवं ग्रामीणों को प्रधानमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राही अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण एवं अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। अधिकारियों ने हितग्राहियों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता तथा योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी।

हितग्राहियों ने सुनाई सफलता की कहानी

उद्योग संवाद के दौरान प्रधानमंत्री उद्यम क्रांति योजना से लाभान्वित सुनील सोनी एवं गणेश वर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने में आर्थिक सहयोग मिला, जिससे वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सके। उन्होंने अन्य युवाओं से भी योजनाओं का लाभ लेकर अपना व्यवसाय शुरू करने का आग्रह किया।

इसी प्रकार स्व-सहायता समूह से जुड़ी रीता कुशवाहा एवं नीता साहू ने समूह से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने और अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिला है। समूह से जुड़कर महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार की आर्थिक जरूरतों में भी सहयोग कर रही हैं।

मुद्रा योजना से मिला व्यवसाय के लिए सहयोग

शिविर में मुद्रा योजना के तहत खड्डा निवासी अर्चना पटेल एवं किरन पटेल को व्यवसाय के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि का वितरण किया गया। इसी प्रकार ग्राम देवगांव के चार स्व-सहायता समूहों को व्यवसायिक गतिविधियों के लिए 6-6 लाख रुपए की क्रेडिट लिमिट प्रदान की गई। योजना का लाभ मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया।

सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए स्वरोजगार और छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र युवाओं एवं स्व-सहायता समूहों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाने की प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

इस अवसर पर एसडीएम सुश्री काजोल सिंह, डिप्टी कलेक्टर भागीरथी लहरे एवं गैलेक्सी नागपुरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री दुर्गेश तिवारी, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, सरपंच श्रीमती संतोषी सिंह, सीईओ जनपद पंचायत कल्पना यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी तथा आसपास की ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
मेगा जनसेवा शिविर का आयोजन  4 अक्टूबर को

 सेवा सेतु अभियान "सरकार आपके द्वार"मेगा जनसेवा शिविर का आयोजन दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को  कलेक्ट्रेट परिसर शहडोल में  सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक किया जायेगा।जिसमें हितग्राही मूलक योजनाओं का पंजीयन कर लाभ मौके पर ही दिया जाएगा ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/>
Video 3
हशरत खान को मिला शासकीय योजना का लाभ, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
दीपिका पटेल की शिक्षा को अब मिलेगी नई उड़ान।

 दीपिका ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया आभार व्यक्त

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
मो.एकतार को राशन की चिंता हुई दूर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
एकाग्रता से राष्ट्रीय पहचान तक

शहडोल का गौरव सारांश तिवारी ने कम उम्र में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सारांश ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से नई पहचान बनाई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
Video 8
जल जीवन मिशन — हर घर जल
....
जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुआ जल अर्पण कार्यक्रम
...
 केंद्र एवं राज्य सरकार लोगों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु अनेको योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका लाभ लोगों को प्रदान किया जाता है।

गांधी जयंती के अवसर पर जल जीवन मिशन अंतर्गत शहडोल जिले के विभिन्न विकासखंडों के ग्रामों में ग्राम सभा बैठकों के दौरान जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विकासखंड सोहागपुर की ग्राम पंचायत गोपालपुर एवं ग्राम कोड़दवार खुर्द, विकासखंड गोहपारू के ग्राम देवरी नंबर 1, विकासखंड बुढार के ग्राम मर्जाद, विकासखंड जयसिंहनगर के ग्राम नवाटोला, ग्राम पतेरा टोला एवं ग्राम सिमोड तथा विकासखंड ब्यौहारी के ग्राम खरपा में जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण की गई नल-जल योजनाओं का विधिवत जल अर्पण कर संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण किया गया।

इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामों के प्रत्येक घर में नल कनेक्शन द्वारा शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जल अर्पण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नियमित एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण एवं जल के समुचित उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। ग्रामवासियों ने योजनाओं के संचालन एवं संधारण में सहयोग करने तथा जल का सदुपयोग करने का संकल्प लिया।

ग्राम गोपालपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग संभाग शहडोल के अधीक्षण यंत्री श्री एस. एल. धुर्वे, उप यंत्री सोहागपुर श्री अजय सिंह, समन्वयक श्री रोहणी कुमार बर्मन, ग्राम पंचायत गोपालपुर की सरपंच श्रीमती शकुन कोल, पंचायत सचिव श्री अंकित गौतम, रोजगार सहायक सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक नल के माध्यम से सुरक्षित पेयजल पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। विभिन्न ग्रामों में योजनाओं का पूर्ण होना तथा ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण हर घर जल के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कार्यक्रमों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग संभाग शहडोल के अधिकारी-कर्मचारी, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=jaljeevanmission nis:value=JalJeevanMission nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hargharjal nis:value=HarGharJal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gandhijayanti nis:value=GandhiJayanti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalarpan nis:value=JalArpan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=Shahdol nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=waterconservation nis:value=WaterConservation nis:enabled=true nis:link/>
स्वाति तिवारी को प्रधानमंत्री स्व निधि योजना लाभ मिलने से आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जगाई स्वच्छता की अलख 
....
सांसद ने सफाई कर्मियों को किया समानित, रोपित किए पौधे
....
संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहनराम तालाब में सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने साफ सफाई कार्य में श्रमदान कर स्वच्छता की अलख जगाई। 
कार्यक्रम में सांसद ने सफाई कर्मियों को फल की टोकरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधों का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लोगों को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा, अध्यक्ष नगरपालिका श्री घनश्याम जायसवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी,जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी, जन अभियान परिषद के सदस्य एवं स्थानीय लोगों ने भी स्वच्छता ही सेवा अभियान में सहभागिता निभाई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
राजन सिंह को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मिल रहा है लाभ, खेती किसानी हुई आसान। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
ज्योति यादव की लाडली बहना योजना से छोटी-छोटी समस्याओं हुई दूर।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती पर ग्राम गोपालपुर में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित

जल जीवन मिशन की पूर्ण नल-जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित

गांधी जयंती के अवसर पर आज जल जीवन मिशन अंतर्गत विकासखंड सोहागपुर की ग्राम पंचायत गोपालपुर में ग्राम सभा बैठक के दौरान जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण की गई नल-जल योजना का विधिवत जल अर्पण कर ग्राम पंचायत को हस्तांतरण किया गया। योजना के माध्यम से ग्राम के प्रत्येक घर में नल कनेक्शन द्वारा शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

जल अर्पण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नियमित एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण एवं जल के समुचित उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। ग्रामवासियों ने योजना के संचालन एवं संधारण में सहयोग करने तथा जल का सदुपयोग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग संभाग शहडोल के अधीक्षण यंत्री श्री एस. एल. धुर्वे, उप यंत्री सोहागपुर श्री अजय सिंह, समन्वयक श्री रोहणी कुमार बर्मन, ग्राम पंचायत गोपालपुर की सरपंच श्रीमती शकुन कोल, पंचायत सचिव श्री अंकित गौतम, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक नल के माध्यम से सुरक्षित पेयजल पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। ग्राम गोपालपुर में योजना का पूर्ण होना तथा ग्राम पंचायत को हस्तांतरण हर घर जल के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
परिवीक्षाधीन 44  पटवारियों को जारी की नोटिस
===
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह ने म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 की धारा 3 एवं 6 का स्पष्ट उल्लंघन पर तहसील जयसिंहनगर के 21 परिवीक्षाधीन पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

जिन पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है उनमें आदर्श सिंह अंशुमन द्विवेदी दिवाकर रजक निर्मल सिंह रोहित परमार शुभम राउत, प्रसून आरके शुक्ला, अदम्य त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडे सुलेखा सिंह अंजलि चौकसे, अभिषेक कुमार रौतेल,

 वर्षा तिवारी प्रदीप कुमार द्विवेदी धर्मेंद्र सिंह, दर्शना पटवा, रोहिणी उइके, बिंदेश्वरी कुडापे, दिव्या दास पनिका, गायत्री सिंह, मेघा वाईकर के नाम शामिल है एवं तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है।

इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा ने म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 की धारा 3 एवं 6 का स्पष्ट उल्लंघन पर तहसील ब्यौहारी के 23  परिवीक्षाधीन पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

जिन पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है उनमें श्री धनीराम बैगा, श्री नान सिंह डाबर, श्री अभिषेक शर्मा,श्री प्रमोद पासी,श्री शिवेन्द्र प्रताप सिंह,श्री संदीप तिवारी, श्री सौरभ पाण्डेय, श्री प्रदीप नारायण तिवारी, श्री आलोक सिंह, सुश्री शिवांगी सिंह, सुश्री सेजल साहू, सुश्री हनी खान,सुश्री आकांक्षा सिसोदिया, सुश्री निहारिका सिंह, सुश्री श्रजल पाण्डेय, श्री रितेश गोस्वामी,श्री राहुल भास्कर, सुश्री दीक्षा मिश्रा,श्रीमति रेखा काशीरामका, सुश्री रितिका साहू,श्रीमति जयश्री पाण्डेय,सुश्री जया टेकाम, श्री अखंड प्रताप सिंह के नाम शामिल है।

जारी आदेश में कहा गया है कि आपके व्दारा दिनांक 17.9.2026 एवं 18.9.2026 को सामूहिक अवकाश एवं दिनांक 21.9.2026 से कलम बंद हडताल की गई है। आपके परिवीक्षाधीन अवधि रहते हुए हडताल एवं कार्य का बहिष्कार किये जाने से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है।

आपका यह कृत म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 की धारा 3 एवं 6 का स्पष्ट उल्लंघन है। अतः क्यों न आपके व्दारा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की धारा 3 एवं 6 का उल्लंघन करने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाए तथा आप समक्ष में उपस्थित होकर तत्काल जबाव प्रस्तुत करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत  03 अक्टूबर को ब्यौहारी क्षेत्र में विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर
====
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित किए जा रहे जन विश्वास शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में 03 अक्टूबर को जनपद पंचायत ब्यौहारी क्षेत्र के विभिन्न क्लस्टरों में जन विश्वास शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसके नोडल अधिकारी एसडीएम ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा तथा सहायक नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत ब्यौहारी होंगी।  
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्लस्टर आखेटपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन आखेटपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आखेटपुर, खड्डा, खरपा, चरखरी, बरहा टोला, बोचरो, भमरहा प्रथम, मैरे टोला, रसपुर, सरवाही कला एवं साखी ग्राम शामिल हैं। शिविर के लिए अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्री अखिलेश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, श्री प्रदीप द्विवेदी, सहायक आपूर्ति अधिकारी, अपर कलेक्टर श्रीमती मिनिशा भगवती पाण्डेय, श्री जितेन्द्र कुमार कार्यपालन अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहडोल तथा श्री के.एस. यादव, उपसंचालक कृषि विभाग को अधिकारी नियुक्त किया गया है।

क्लस्टर खामडांड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन खामडांड़ में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में खामडांड, गाढ़ा, चचाई, जगमल, देवरी, पपरेड़ी, पसगढ़ी, मऊ, गोड्डिहा, भगरदहा एवं सतखुरी ग्राम शामिल हैं। यहां श्री प्रतीक खरे, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग क्रमांक-2 शहडोल, श्री विवेक तिवारी, एसडीओ पीएचई, डॉ. शशिप्रभा पाण्डेय, जिला आयुष अधिकारी तथा डॉ. अशोक कुमार सिंह, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं प्रभारी अधिकारी होंगे। वहीं क्लस्टर स्तर पर सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम ब्यौहारी तथा श्रीमती कल्याणी यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी की भूमिका रहेगी।

क्लस्टर खैरा अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन खैरा में शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में कल्हारी, खुटेहरा, खैरा, चरका, धाधौकुई, नौढित्रया, बोकरा-बोकरी, भन्नी, भमहरा द्वितीय, भोलहरा एवं भोलहरी ग्राम शामिल हैं। शिविर में श्री रमाकांत पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री पीआईयू, श्री एस.एल. धुर्वे, कार्यपालन यंत्री पीएचई, श्री आनंद राय सिन्हा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, श्री डी.के. अहिरवार, जिला योजना अधिकारी, सुश्री प्रज्ञा मरावी, सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग तथा श्री अतुल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल प्रभारी अधिकारी होंगे।

क्लस्टर पपौंध अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन पपौंध में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में अल्हरा, तेदुहा, तिखवा, बरा, दलको, कोठार, दलको जागीर,  निपनिया, पपोढ़, पपौंध, बनासी, ग्राम शामिल हैं। शिविर में श्री भागीरथी लहरे, प्रभारी आपूर्ति अधिकारी, श्री मनीष अलवा, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शहडोल, श्रीमती सावित्री भगत, जिला आबकारी अधिकारी, डॉ. राजेश मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल, श्री देवन सिंह मरकाम, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तथा श्री अभय सिंह, उपायुक्त सहकारिता विभाग प्रभारी अधिकारी होंगे।

क्लस्टर बुड़वा अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन बुड़वा में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में अनहरा, कुम्हिआ, चौरी, गोपालपुर, जनकपुर, झिरिया, धरी नं. 2, बुड़वा, बैरिहाई, रमपुरा, सुखाड़ एवं समान ग्राम शामिल हैं। शिविर के लिए श्रीमती एंतोनिया एक्का डिप्टी कलेक्टर, श्री शुभम शर्मा कार्यपालन यंत्री आरईएस, श्री अमरनाथ सिंह डीपीसी जिला शिक्षा केन्द्र, श्री राहुल शांडिल्य खनिज अधिकारी, श्री अजय सिंह, डीपीएम एनआरएलएम तथा श्री गौरी मिश्रा, सहायक आपूर्ति अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

क्लस्टर हिरवार अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन हिरवार में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में ओदारी, कुआं, जुमनी, पथरेही, बरा बघेलहा, बहेरिया, सकंदी, विजयसोता, सपटा, सरसी एवं हिरवार ग्राम शामिल हैं। यहां श्री अनुराग पटेल, सहायक संचालक कृषि, श्री तीरथ गर्मे, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री संतोष कुमार यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी केंद्रीय सहकारी बैंक, श्री राहुल नामदेव, महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा श्री ए.के. श्रीवास्तव, एसडीओ पीएचई प्रभारी अधिकारी होंगे।
जिला प्रशासन ने ग्रामीण नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर स्थल पर पहुंचकर नामांतरण, फौती, राशन कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करें। शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/>
Video 17
सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प

जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम अमझोर एवं मसीरा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘वाराणसी से वड़नगर सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ पहुंचने  पर विधायक श्री शरद कोल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया तथा विधायक ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे इन ऊर्जावान युवा साथियों का उत्साह एवं समर्पण निश्चित रूप से प्रेरणादायी है। यह यात्रा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहभागिता और जनजागरण की भावना को सशक्त करने का सार्थक प्रयास है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
सफलता की कहानी  
--
स्व सहायता समूह से जुड़कर अन्नू केवट ने लिखी सफलता की नई इबारत 
---
शहडोल जिले  के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत पकरिया के ग्राम जल्दी टोला निवासी श्रीमती अन्नू केवट आज ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल बन चुकी हैं। कभी घर-गृहस्थी की सीमित जिम्मेदारियों के बीच आर्थिक तंगी से जूझने वाली अन्नू ने खुद का व्यवसाय शुरू कर अपनी तकदीर बदलने की ठानी और आज वे सफलता की नई इबारत लिख रही हैं।

   ग्राम जल्दीटोला की रहने वाली श्रीमती अन्नू केवट वर्ष 2018 में आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्नेहा स्व सहायता समूह में जुड़ी और लोन प्राप्त किया। अन्नू केवट ने लोन प्राप्त करने के बाद थाली, दोना निर्माण हेतु मशीनें स्थापित किया और धीरे-धीरे स्व सहायता समूह से अब तक 6 लाख रूपये का लोन प्राप्त किया और अपने व्यवसाय को नई दिशा दी। 

 अन्नू केवट को महीने का लगभग 20 से 30 हजार रूपये की आय अर्जित हो जाती है एवं 4-5 स्थानीय महिलाओ को रोजगार भी दिया हुआ है। अन्नू केवट की सफलता और जीवन में आए सकारात्मक बदलाव से उन्हें न सिर्फ पहचान मिली है बल्कि वे आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनी हैं। अन्नू केवट अपने पति के साथ मिलकर घर की बाड़ी में थ्री लेयर सब्जी का उत्पादन कर रही हैं। प्रथम लेयर में टमाटर मिर्ची भाटा आदि जैसी सब्जियां, द्वितीय लेयर में लौकी, कुम्हड़ा, तरोई, तीसरे लेयर में केला, पपीता आदि की खेती करती हैं। 

 अन्नू केवट ने महिलाओ को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
Video 20
Video 21
शहडोल जिले के ग्राम पंचायतो में 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/>
Video 23
बदलाव की कहानी 

दिनेश कुमार केवट को मिला पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद।