सिरमौर पुलिस की PO Cell ने पांवटा के 14 साल से फरार उदघोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
=======
जिला सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम द्वारा पुलिस थाना पावंटा साहिब मे अभियोग संख्या 352/2012 U/S 457,380 भारतीय दंड सहिंता में वांछित उदघोषित अपराधी विजय कुमार उर्फ विककी, पुत्र शावणू राम निवासी पुरुवाला, जिला सिरमौर, को विकासनगर उतराखंड, से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गौरतलब है की उक्त अपराधी लगभग पिछले 14 साल से फरार चल रहा था । उक्त विजय कुमार उर्फ विककी के विरुद्ध पुलिस थाना पावंटा साहिब में आगामी कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है उपरोक्त उद्घोषित अपराधी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Ronhat, Sirmaur | Aug 21, 2026