
गुटबाजी भूल चन्नी-वडिंग को साथ ले आए सचिन पायलट... पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में दिखाया दम
पंजाब की सियासत में इस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. गुलजार सिंह केस को लेकर मामला इतना गर्म हो चुका है कि सड़कों पर फुल क्लेश वाली स्थिति बन गई है. पंजाब कांग्रेस के नए बॉस यानी प्रभारी सचिन पायलट की एंट्री होते ही पार्टी ने एनर्जी दिखा दी है. चंडीगढ़ की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा ऐसा फूटा कि पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए. बैरिकेड्स तोड़े गए, नारेबाजी हुई और फिर माहौल को शांत करने के लिए पुलिस को सीधे वाटर कैनन (पानी की बौछारें) का इस्तेमाल करना पड़ा. सबसे बड़ा सरप्राइज तो यह रहा कि पिछले 3 महीने से अलग-अलग चल रहे चन्नी और राजा वडिंग इस प्रोटेस्ट में एक ही मंच पर कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए.
वित्त मंत्री हरपाल चीमा के खिलाफ मोर्चाबंदी
संगरूर के चर्चित गुलजार सिंह केस ने पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस मामले में इंसाफ की मांग को लेकर पंजाब कांग्रेस ने सीधे चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस की साफ मांग है कि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा इस पूरे मामले की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें और उनके खिलाफ मामला (FIR) दर्ज किया जाए. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार इस केस में लीपापोती करने की कोशिश कर रही है.
बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन
प्रदर्शन के दौरान माहौल उस वक्त बेहद तनावपूर्ण हो गया जब सचिन पायलट और राज्य के दिग्गजों की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा के आवास का घेराव करने के लिए कूच किया. पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को रोकने के लिए रास्ते में हैवी बैरिकेडिंग कर रखी थी. लेकिन गुस्साए कार्यकर्ता पीछे हटने के मूड में बिल्कुल नहीं थे और देखते ही देखते कई कांग्रेसी कार्यकर्ता बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए. स्थिति को आउट ऑफ कंट्रोल होता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन चला दिया.
#chandigarh #chandigarhnews #panchkulasocialmedia