सेक्टर-26 की किसान सब्जी मंडी में खुलेआम मछली-चिकन की बिक्री, व्यवस्था पर उठे सवाल
पंचकूला के सेक्टर-26 में हर बुधवार लगने वाली किसान सब्जी मंडी में सब्जियों के साथ खुलेआम मछली बेचने और चिकन काटकर बेचने का मामला सामने आया है। मंडी में लोगों की आवाजाही के बीच खुले में चिकन काटे जाने और मछली की बिक्री होने से मंडी की व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
किसान सब्जी मंडी का उद्देश्य किसानों द्वारा सब्जियों और कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध करवाना है। ऐसे में मंडी परिसर में खुले में मांस-मछली की बिक्री और चिकन काटे जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद संबंधित विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में इस तरह की गतिविधियों से स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पैदा हो सकते हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर मंडी में मछली और खुले में चिकन काटकर बेचने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है और किसान सब्जी मंडी में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए क्या व्यवस्था की जाती है।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia