रायपुर रानी में ‘सेवा एवं सुशासन संकल्प समारोह’ का आयोजन, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा की रही विशेष उपस्थिति
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मंगलवार को रायपुर रानी स्थित BDPO कार्यालय परिसर में आयोजित ‘सेवा एवं सुशासन संकल्प समारोह’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए गए।
समारोह को संबोधित करते हुए कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि यह आयोजन केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं में सेवा, निष्ठा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और उसकी मेहनत से ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्षों को देश के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ लेने से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में लगातार राष्ट्रसेवा तक की 25 वर्षों की यात्रा प्रशासनिक तपस्या और समर्पण का अद्वितीय अध्याय है। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर देश और दुनिया के शिखर तक पहुंचा यह सफर बताता है कि नेक इरादों और दृढ़ संकल्प से चुनौतियों को अवसर में बदला जा सकता है।
स्थानीय विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, सीवरेज, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने ककराली-टोड़ा सड़क, टोड़ा पुलिया, बडौना कलां-समलेहरी सड़क, रायपुर रानी क्षेत्र में विकास निधि, स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर और कॉलेज में तीन नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाने सहित विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। साथ ही रायपुर रानी को उपमंडल का दर्जा देने की मांग को विधानसभा में प्रमुखता से उठाए जाने की बात कही।
महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने नमो शक्ति रथ के माध्यम से आधुनिक AI तकनीक से निःशुल्क ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सीवरेज और सामाजिक विकास हर क्षेत्र में धरातल पर बदलाव दिखाई दे रहा है।
वहीं कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि सेवा और सुशासन ही राजनीति का वास्तविक उद्देश्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 का संकल्प केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के युवाओं और 140 करोड़ देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास सहित बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कालका विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि कालका विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
कार्यक्रम के पश्चात राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा जी एवं विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा जी ने एक-एक कर 120 से अधिक शिकायतकर्ताओं की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 16-9-2026,
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009
https://www.instagram.com/p/DdVVn76BRvM/?stkn=MWoxZXpwam83MnBicA==