
निवाड़ी में इस मानसून अब तक 901 मि.मी. औसत बारिश दर्ज, ओरछा में सबसे ज्यादा बरसे बदरा
--
निवाड़ी जिला भू-संसाधन प्रबंधन (कलेक्टर कार्यालय) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, निवाड़ी जिले में इस मानसून सीजन (1 जून 2026 से 27 अगस्त 2026 तक) में अब तक 901.6 मि.मी. (35.4 इंच) औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा जिले की सामान्य औसत बारिश (1000.2 मि.मी.) के करीब पहुंच रहा है।
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में जिले की तीनों तहसीलों में बारिश की स्थिति इस प्रकार है:
* ओरछा: यहां सबसे अधिक 1325.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
* निवाड़ी: तहसील में अब तक 817.0 मि.मी. पानी बरसा है।
* पृथ्वीपुर: इस क्षेत्र में सबसे कम 563.0 मि.मी. बारिश हुई है।
गत वर्ष से कम है आंकड़ा:
इस साल अब तक हुई बारिश पिछले साल के मुकाबले कम है। गत वर्ष (2025-26) में आज की दिनांक तक जिले में 1213.6 मि.मी. (47.7 इंच) औसत वर्षा हो चुकी थी। चालू वर्ष में अकेले आज के दिन (27 अगस्त) जिले में कुल 437.0 मि.मी. (औसत 145.6 मि.मी.) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसमें ओरछा में सर्वाधिक 205 मि.मी. पानी गिरा है।
#HeavyRainfall #jansamparkMP
#niwari