संजू सैमसन की तूफानी पारी गई बेकार, शाई होप के शतक से वेस्टइंडीज ने जीता हाई-स्कोरिंग मैच।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली। लखनऊ में 11 रन बनाकर आलोचनाओं से घिरे संजू सैमसन (82) का शुक्रवार को रांची में बल्ला गरजा। जेएससीए स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। संजू के अर्धशतक की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए।
शाई होप (102*) की कप्तानी पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 250 रन के टारगेट को 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर चेज कर लिया। यह विंडीज टीम का सबसे सफल रन चेज भी है। इसके साथ ही मेहमान टीम ने दूसरा मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया और 5 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की।