युवक की संदिग्ध मौत, शव और ठेकेदार का इंतजार करते रहे परिजन
सड़ास थाने के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे ग्रामीण, ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
गंगरार। बिहार में आइसक्रीम की लारी पर मजदूरी करने गए कोजुन्दा गांव के 28 वर्षीय युवक उदयलाल सालवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव मिलने की सूचना के बाद परिजन और समाजजन शनिवार को अंतिम संस्कार की तैयारी कर शव के गांव पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक न तो शव पहुंचा और न ही कथित ठेकेदार गांव पहुंचा। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा को घटनाक्रम से अवगत कराया और फिर सड़ास थाने पहुंचकर निष्पक्ष जांच तथा जल्द कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार, वे युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में साड़ास थाने पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि वहां पहुंचने पर थाना अधिकारी