डीएसटी एवं थाना चंदेरिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हत्या के मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं चंदेरिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपसी विवाद के दौरान मारपीट कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
@policerajasthan @chittorgarh_police #vdn #chittorgarh