
#राठ में बड़ा हादसा: नाले में घुसी बाइक, पीछे से स्कॉर्पियो भी गिरी… नीचे दब गया बाइक सवार
राठ। रामलीला मैदान के सामने सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदे गए खुले नाले में मंगलवार शाम एक बाइक जा घुसी। बाइक सवार युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले पीछे से आ रही स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर उसी नाले में जा गिरी। स्कॉर्पियो के नीचे बाइक सवार दब गया।
हादसे में झांसी जिले के गरौठा थाना क्षेत्र के सिमरधा गांव निवासी सुखसिंह राजपूत (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पास में पुलिस चौकी होने के कारण पुलिसकर्मी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए।
राहगीरों की मदद से बाइक सवार को नाले से बाहर निकाला गया और ई-रिक्शे से सीएचसी राठ पहुंचाया गया। डॉक्टर अरविंद यादव ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
वहीं स्कॉर्पियो सवार विमला देवी (60) भी घायल हुईं। उन्हें मामूली चोटें आईं और सीएचसी में उपचार किया गया।
⚠️ खुले नाले और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदे गए इस नाले के पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
👍 खबर अच्छी लगी हो तो Like करें
💬 अपनी राय Comment में बताएं
📲 खबर को Share करें ताकि जिम्मेदार अधिकारियों तक आवाज पहुंचे
🔔 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए पेज को Follow जरूर करें।
#राठ #HamirpurNews #RathNews #BreakingNews #ViralNews #nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Sep 9, 2026