मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कजराई में रक्तदान शिविर आयोजित
--
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत अशोकनगर के ग्राम पंचायत कजराई के पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश जैन द्वारा डोनेशन कैंप में रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया गया। साथ ही एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान,सीईओ जनपद श्री शैलेन्द्र यादव, नायब तहसीलदार सोनम शर्मा, बीएमओ शाढौरा डॉ जयकृत राजपूत, जनपद सदस्य राजपाल यादव ने रक्तदान किया। साथ ही श्री मयंक मिश्रा, सचिन नामदेव, सुभम सेन, रूपेंद्र यादव, हरिओम कलावत, जितेंद्र शर्मा, रमेश सिंह रघुवंशी, नारायण सिंह यादव,रामपाल यादव सहायक सचिव एवं अन्य पटवारियों व सरपंच/सचिव द्वारा कुल 26 यूनिट ब्लड रक्तदान किया गया । इस कार्य में डॉ संदीप जैन पैथोलोजिस्ट व ब्लड बैंक प्रभारी और उनकी टीम का पूर्ण सहयोग रहा।
#ashoknagar