
उपलब्धि : गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ,पाँवटा साहिब की बास्केटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर में लहराया परचम, बनी रनर-अप
========
पांवटा साहिब : गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं की बास्केटबॉल टीम ने एक बार फिर स्कूल का नाम रोशन किया है। 15 से 18 अगस्त 2026 तक मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर 16 गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट में स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (Runner-Up) का स्थान हासिल किया। इस टूर्नामेंट में कुल 46 टीमों ने भाग लिया था । इनमें से दूसरा स्थान प्राप्त करना अपने आप में एक विशिष्ट उपलब्धि है।
कोच गुरनाम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन खेल भावना, टीम संगठन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। टीम के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
टीम की होनहार खिलाड़ी
अनुष्का तोमर ,भूमि ,सान्वी शर्मा, श्रुति सैनी ,अश्विका चौहान, प्रेरणा शर्मा ,रिधिका चौहान ,भवकीरतकौर
अन्नायका ,सौम्या पंवार ,हर्षिता सैनी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से यह सफलता हासिल की।
विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Ronhat, Sirmaur | Aug 21, 2026