
#प्रागपुर के कांगड़ा में हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों का आतंक! सोने-चांदी के गहने और नकदी लूटकर फरार, इलाके में दहशत
#जिला कांगड़ा के प्रागपुर क्षेत्र के डांगड़ा में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बनी सिद्ध चानो बाबा के नजदीक नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने कथित तौर पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर से सोने-चांदी के गहनों के साथ नकदी भी लूटकर फरार हो गए।
#घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस लुटेरों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
#वहीं, बणी पंचायत के उपप्रधान गगन ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि अनजान व्यक्तियों से सावधान रहें और आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
#फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही वारदात से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।
#हिमाचल मेंटोर अपील करता है कि क्षेत्रवासी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें।
#Pragpur #Dangra #Dehra #KangraNews #HimachalNews #HimachalMentor