
बिहार में माटी कला बोर्ड के गठन की घोषणा से प्रजापति समाज में खुशी की लहर
पटना । श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित प्रजापति समाज के राज्यस्तरीय सम्मेलन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में माटी कला बोर्ड के गठन की महत्वपूर्ण घोषणा की। बोर्ड के गठन से मिट्टी के बर्तन, दीये, मूर्तियां और अन्य हस्तशिल्प बनाने वाले कुंभकारों को आधुनिक उपकरण, तकनीकी प्रशिक्षण, सब्सिडी और बाजार (मार्केटिंग लिंक) उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही माटी कला से जुड़े कुंभकारों सहित प्रजापति समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया। जनसभा में प्रजापति समाज के प्रदेश पदाधिकारी डाॅ उदय शंकर प्रजापति, पूर्व सदस्य, हिन्दी सलाहकार समिति रक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) सह वरिष्ठ भाजपा नेता ने मुख्य्मंत्री सम्राट चौधरी का अभिनंदन किया और उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री ने अभिनंदन स्वीकार करते हुए डाॅ.उदय शंकर प्रजापति को ही वह मुकुट पहना दिया। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए डाॅ. प्रजापति ने कहा कि पहली बार एक साथ दो एमएलसी बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री ने कुम्हार समाज को सम्मानित करने का काम किया है। वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र प्रजापति ने भी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए डाॅ. उदय शंकर प्रजापति को माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने की अपील की।
Rajauli, Nawada | Aug 25, 2026