अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने डिपोर्टेशन अभियान और तेज कर दिया है। अगस्त के शुरुआती 15 दिनों में ही 5,200 से ज्यादा भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया जा चुका है। इस कार्रवाई की जद में H-1B, O-1 और स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका गए भारतीय भी शामिल हैं।