बलरामपुर में ATM चोरी का खुलासा, पूर्व नौकर गिरफ्तार
बलरामपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में ATM कार्ड चोरी कर बैंक खाते से करीब 9 लाख रुपये निकालने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने पीड़ित के पूर्व नौकर सलमान उर्फ मन्ना को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ATM कार्ड और PIN की जानकारी हासिल कर खाते से रकम निकाली और उससे TVS Raider बाइक, LG AC, Samsung TV, कूलर, टुल्लू पंप व मोबाइल समेत अन्य सामान खरीदा। कुछ रकम मकान बनवाने में खर्च करने की बात भी सामने आई है।
21 अगस्त को पुलिस ने आरोपी को सुआवनाला-गेल्हापुर मार्ग से गिरफ्तार किया। उसके पास से 77,500 रुपये नकद, ATM कार्ड और मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी की निशानदेही पर बाइक व अन्य सामान भी बरामद किए गए।
पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।