
छठ से पहले कांटी की जर्जर सड़कें होंगी दुरुस्त! विधायक अजीत कुमार ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश
कांटी में जर्जर सड़कों को लेकर विधायक व पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने मंगलवार को ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया।
इस दौरान रेवा रोड एनएच-722 से करजा रोड नंबर-दो और खलीलपुर-महमदपुर की क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का जायजा लिया गया। सड़क की बदहाल स्थिति पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक अजीत कुमार ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण को अभी महज ढाई वर्ष हुए हैं और फिलहाल इनके मेंटेनेंस का समय है। इसके बावजूद सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि दशहरा, दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व सामने हैं, इसलिए ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए जर्जर सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। विधायक ने अधिकारियों को छठ पर्व से पहले हर हाल में मरम्मत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्माण के बाद नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
#TirhutNow #Kanti #AjitKumar #RoadRepair #Muzaffarpur