सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई स्कोर बैठक में जिले में पेपरलेस रजिस्ट्रेशन की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने आम लोगों को इसके लाभ और प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाने, हेल्प डेस्क व प्रशिक्षण व्यवस्था बेहतर करने तथा कार्यालयों को सुविधाजनक और व्यवस्थित स्वरूप देने का निर्देश दिया। साथ ही, निबंधन प्रक्रिया को लेकर भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
Chapra, Saran | Sep 29, 2026