नागरिकों के मूल अधिकारों का संरक्षण प्रशासन प्राथमिकता से करे: डॉ सिंह, अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग
सतना:- मा.डॉ अवधेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष म प्र मानव अधिकार आयोग के सतना अल्प प्रवास पर पहुँचने पर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों डॉ सतीश कुमार एस,कलेक्टर एवं हंस राज सिंह, पुलिस अधीक्षक ने भेंट कर चर्चा की।
डॉ. सिंह ने कहा कि नागरिकों के मानव अधिकारों की रक्षा का मूल दायित्व शासन, प्रशासन का है इसमें चूक होने पर प्राप्त शिकायतों पर आयोग द्वारा संज्ञान लिया जाता है। आयोग अध्यक्ष द्वारा विशेष रूप से जिले में कानून व्यवस्था, धान उपार्जन, कृषकों को खाद बीज वितरण,पेयजल आपूर्ति,लम्बित राजस्व व पुलिस प्रकरणों आदि की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई ।
मा.अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#सतना
#satna