
जिले में अब तक 223.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
बीते 24 घंटे में हुई 5.1 मिलीमीटर औसत वर्षा
------
------
जिले में 01 जून 2026 से 09 जुलाई 2026 तक 223.86 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई तथा गत वर्ष इसी अवधि में 455.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून 2026 से 09 जुलाई 2026 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 233.4 मिलीमीटर, गैरतगंज में 225.8, बेगमगंज में 357.2, सिलवानी में 211.4, गौहरगंज में 181.6, बरेली में 235.6, उदयपुरा में 285, बाड़ी में 179, सुल्तानपुर में 167.7 तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 160.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटे में 5.1 मिलीमीटर औसत वर्षा
जिले में बीते 24 घंटे में 09 जुलाई 2026 को सुबह तक 5.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 8.2 मिलीमीटर, गैरतगंज में 6.2, बेगमगंज में 02, सिलवानी में 9.2, गौहरगंज में 0, बरेली में 12.8, उदयपुरा में 0, बाड़ी में 3.5, सुल्तानपुर में 0 तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 9.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
#Raisen JDjansampark Bhopal