Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सुल्तानपुर तहसील कार्यलय का किया निरीक्षण –––– कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरूवार को सुल्तानपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों तथा सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की जानकारी लेते हुए राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों का समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कार्यालय में उपस्थित नागरिकों से भी संवाद कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

5 views | Raisen, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

MORE NEWS

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा
शिकायतकर्ताओं को फोन कर जानी वस्तुस्थिति, संतुष्टिपूर्ण निराकरण नहीं करने पर उदयपुरा तहसीलदार को लगाई फटकार

––––
––––

जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो, इसके लिए कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की तहसीलवार समीक्षा की जाती है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक सह वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने तहसीलवार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण हेतु निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उदयपुरा तहसील के कई शिकायतकर्ताओं से सीधे मोबाइल पर बात कर यह जाना कि उनकी समस्याओं का वास्तव में समाधान हुआ है या नहीं। इस दौरान कई शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनकी शिकायतों का अभी तक संतोषजनक निराकरण नहीं हुआ है। इस पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उदयपुरा तहसीलदार श्री विकास अग्रवाल की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वास्तविक समाधान के किसी भी शिकायत का निराकरण दर्ज न किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, गलत जानकारी दर्ज करने या शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बिना शिकायत बंद करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम नागरिकों को त्वरित न्याय और राहत उपलब्ध कराना है तथा सीएम हेल्पलाइन शासन और जनता के बीच भरोसे का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी प्राथमिकता के साथ सीएम हेल्पलाईन का समयावधि में निराकरण सुनिश्चित कराएं। साथ ही सभी एसडीएम इसकी नियमित मॉनीटरिंग करेंगे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखंडों से एसडीएम, तहसीलदार तथा अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा शिकायतकर्ताओं को फोन कर जानी वस्तुस्थिति, संतुष्टिपूर्ण निराकरण नहीं करने पर उदयपुरा तहसीलदार को लगाई फटकार –––– –––– जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो, इसके लिए कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की तहसीलवार समीक्षा की जाती है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक सह वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने तहसीलवार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण हेतु निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उदयपुरा तहसील के कई शिकायतकर्ताओं से सीधे मोबाइल पर बात कर यह जाना कि उनकी समस्याओं का वास्तव में समाधान हुआ है या नहीं। इस दौरान कई शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनकी शिकायतों का अभी तक संतोषजनक निराकरण नहीं हुआ है। इस पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उदयपुरा तहसीलदार श्री विकास अग्रवाल की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वास्तविक समाधान के किसी भी शिकायत का निराकरण दर्ज न किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, गलत जानकारी दर्ज करने या शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बिना शिकायत बंद करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम नागरिकों को त्वरित न्याय और राहत उपलब्ध कराना है तथा सीएम हेल्पलाइन शासन और जनता के बीच भरोसे का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी प्राथमिकता के साथ सीएम हेल्पलाईन का समयावधि में निराकरण सुनिश्चित कराएं। साथ ही सभी एसडीएम इसकी नियमित मॉनीटरिंग करेंगे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखंडों से एसडीएम, तहसीलदार तथा अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सहकारी बैंक समितियों एवं सीएससी की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में (खरीफ 2026) अपनी अधिसूचित फसल का बीमा 31 जुलाई तक अवश्य कराएं

–––
–––

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले में अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा कराने हेतु प्रेरित करने के लिए बुधवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में जिला स्तरीय सहकारी बैंक समितियों एवं सीएससी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्री अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, जिले के सभी वीएलई एवं पैक्स प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यशाला में सीईओ श्री अजय कुमार ने कहा कि अल-नीनो के संभावित प्रभाव से अनियमित वर्षा एवं प्राकृतिक आपदाओं की संभावना को देखते हुए किसानों को अपनी फसल का बीमा कराने हेतु प्रेरित किया जाए। किसानों को बताएं कि फसल बीमा प्राकृतिक आपदा, सूखा, अतिवृष्टि एवं मौसम के कारण होने वाले अन्य जोखिमों से होने वाली आर्थिक हानि से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने सभी वीएलई एवं पैक्स प्रतिनिधियों से कहा कि किसानों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु 31 जुलाई 2026 के पहले ही पंजीयन सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की ओर से श्री विनय यादव ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की नामांकन प्रक्रिया, पंजीयन की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
#Raisen  JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सहकारी बैंक समितियों एवं सीएससी की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में (खरीफ 2026) अपनी अधिसूचित फसल का बीमा 31 जुलाई तक अवश्य कराएं ––– ––– प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले में अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा कराने हेतु प्रेरित करने के लिए बुधवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में जिला स्तरीय सहकारी बैंक समितियों एवं सीएससी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्री अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, जिले के सभी वीएलई एवं पैक्स प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यशाला में सीईओ श्री अजय कुमार ने कहा कि अल-नीनो के संभावित प्रभाव से अनियमित वर्षा एवं प्राकृतिक आपदाओं की संभावना को देखते हुए किसानों को अपनी फसल का बीमा कराने हेतु प्रेरित किया जाए। किसानों को बताएं कि फसल बीमा प्राकृतिक आपदा, सूखा, अतिवृष्टि एवं मौसम के कारण होने वाले अन्य जोखिमों से होने वाली आर्थिक हानि से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने सभी वीएलई एवं पैक्स प्रतिनिधियों से कहा कि किसानों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु 31 जुलाई 2026 के पहले ही पंजीयन सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की ओर से श्री विनय यादव ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की नामांकन प्रक्रिया, पंजीयन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। #Raisen JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026