Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सहकारी बैंक समितियों एवं सीएससी की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में (खरीफ 2026) अपनी अधिसूचित फसल का बीमा 31 जुलाई तक अवश्य कराएं ––– ––– प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले में अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा कराने हेतु प्रेरित करने के लिए बुधवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में जिला स्तरीय सहकारी बैंक समितियों एवं सीएससी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्री अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, जिले के सभी वीएलई एवं पैक्स प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यशाला में सीईओ श्री अजय कुमार ने कहा कि अल-नीनो के संभावित प्रभाव से अनियमित वर्षा एवं प्राकृतिक आपदाओं की संभावना को देखते हुए किसानों को अपनी फसल का बीमा कराने हेतु प्रेरित किया जाए। किसानों को बताएं कि फसल बीमा प्राकृतिक आपदा, सूखा, अतिवृष्टि एवं मौसम के कारण होने वाले अन्य जोखिमों से होने वाली आर्थिक हानि से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने सभी वीएलई एवं पैक्स प्रतिनिधियों से कहा कि किसानों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु 31 जुलाई 2026 के पहले ही पंजीयन सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की ओर से श्री विनय यादव ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की नामांकन प्रक्रिया, पंजीयन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। #Raisen JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

MORE NEWS

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

अनुसूचित जाति वर्ग के विकास हेतु संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए
मप्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

-------
-------

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने  शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण और विकास के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए सभी विभाग पूर्ण तत्परता से कार्य करें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया।
बैठक में आयोग के सदस्य श्री अहिरवार द्वारा अनुसूचित जाति विकास की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होंने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित छात्रावासों की जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं। छात्रावासों में रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाए, बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा बेहतर शैक्षणिक परिवेश रहे। उन्होंने छात्रवासों का नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र संबंधी लंबित आवेदनों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जाति प्रमाण पत्र संबंधी आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। साथ ही अन्य दस्तावेज बनाने में आ रहीं कठिनाईयों को भी निराकृत कराएं। बैठक में आयोग के सदस्य श्री अहिरवार ने कहा कि आयोग में लंबित जिले से संबंधित प्रकरणों में शीघ्रता से आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन राज्य अनुसूचित जाति आयोग भिजवाएं। जिन प्रकरणों का निराकरण हो गया है, उनका प्रतिवेदन भी भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि विभाग, वन विभाग, शहरी विकास, पशुपालन सहित अन्य विभागों की पृथक-पृथक समीक्षा कर संबंधित जिला अधिकारियों से जानकारी लेते हुए योजनाओं के प्रभावी कियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक सुश्री सीमा नरवरिया सहित कृषि, शहरी विकास, वन विभाग, पशुपालन, स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

अनुसूचित जाति वर्ग के विकास हेतु संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए मप्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न ------- ------- मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण और विकास के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए सभी विभाग पूर्ण तत्परता से कार्य करें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक में आयोग के सदस्य श्री अहिरवार द्वारा अनुसूचित जाति विकास की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होंने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित छात्रावासों की जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं। छात्रावासों में रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाए, बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा बेहतर शैक्षणिक परिवेश रहे। उन्होंने छात्रवासों का नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र संबंधी लंबित आवेदनों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जाति प्रमाण पत्र संबंधी आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। साथ ही अन्य दस्तावेज बनाने में आ रहीं कठिनाईयों को भी निराकृत कराएं। बैठक में आयोग के सदस्य श्री अहिरवार ने कहा कि आयोग में लंबित जिले से संबंधित प्रकरणों में शीघ्रता से आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन राज्य अनुसूचित जाति आयोग भिजवाएं। जिन प्रकरणों का निराकरण हो गया है, उनका प्रतिवेदन भी भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि विभाग, वन विभाग, शहरी विकास, पशुपालन सहित अन्य विभागों की पृथक-पृथक समीक्षा कर संबंधित जिला अधिकारियों से जानकारी लेते हुए योजनाओं के प्रभावी कियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक सुश्री सीमा नरवरिया सहित कृषि, शहरी विकास, वन विभाग, पशुपालन, स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सनखेड़ी में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का किया लोकार्पण
सनखेड़ी सहित 09 गांवों के ग्रामीणों और किसानों को मिलेगा लाभ

------
------

रायसेन जिले के सांची जनपद के ग्राम सनखेड़ी में 05 एमव्हीए क्षमता के नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का मप्र शासन के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दो करोड़ 90 लाख रू लागत से निर्मित इस उपकेन्द्र के शुरू होने से सनखेड़ी सहित आसपास के नौ गांव के ग्रामीणों तथा किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विद्युत उपकेन्द्र निर्माण हेतु भूमि दान देने वाले श्री नारायण सिंह बघेल को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। गांवों में निर्बाध रूप से विद्युत की आपूर्ति हो, लॉ-वोल्टेज की समस्या ना हो! इसके लिए नवीन उपकेन्द्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति होने से जहां बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी, वहीं किसानों को भी सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा लो-वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी।
कार्यक्रम में विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि इस नए 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के बनने से विशनखेड़ी, बिजौली, सनखेड़ी, देवलखेड़ी, आलमखेड़ा, रामगढ़, झिरनिया, महुआखेड़ा एवं हिम्मतगढ़ में पर्याप्त बिजली मिलेगी। पहले इन गांवों को मेहगांव फीडर से विद्युत सप्लाई होती थी। अब इस नए फीडर से विद्युत सप्लाई होगी, जिससे लॉ-वोल्टेज और बार-बार फॉल्ट होने की समस्या दूर होगी। अब फुल वोल्टेज विद्युत मिलेगी, जिससे किसानों के पंप और घरेलू उपकरण सुरक्षित रहेंगे। इन गांवों के साथ ही मेहगांव के फीडर से जिन गांवों को विद्युत सप्लाई होगी, वहां भी गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है और आगे नहीं छोड़ेंगे। गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा गया है, नवीन स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल भवन आदि का निर्माण कराया गया है। विधायक डॉ चौधरी ने क्षेत्र में स्वीकृत किए गए नवीन विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर मप्र विद्युत वितरण कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Department of Energy Madhya Pradesh

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सनखेड़ी में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का किया लोकार्पण सनखेड़ी सहित 09 गांवों के ग्रामीणों और किसानों को मिलेगा लाभ ------ ------ रायसेन जिले के सांची जनपद के ग्राम सनखेड़ी में 05 एमव्हीए क्षमता के नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का मप्र शासन के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दो करोड़ 90 लाख रू लागत से निर्मित इस उपकेन्द्र के शुरू होने से सनखेड़ी सहित आसपास के नौ गांव के ग्रामीणों तथा किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विद्युत उपकेन्द्र निर्माण हेतु भूमि दान देने वाले श्री नारायण सिंह बघेल को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। गांवों में निर्बाध रूप से विद्युत की आपूर्ति हो, लॉ-वोल्टेज की समस्या ना हो! इसके लिए नवीन उपकेन्द्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति होने से जहां बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी, वहीं किसानों को भी सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा लो-वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी। कार्यक्रम में विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि इस नए 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के बनने से विशनखेड़ी, बिजौली, सनखेड़ी, देवलखेड़ी, आलमखेड़ा, रामगढ़, झिरनिया, महुआखेड़ा एवं हिम्मतगढ़ में पर्याप्त बिजली मिलेगी। पहले इन गांवों को मेहगांव फीडर से विद्युत सप्लाई होती थी। अब इस नए फीडर से विद्युत सप्लाई होगी, जिससे लॉ-वोल्टेज और बार-बार फॉल्ट होने की समस्या दूर होगी। अब फुल वोल्टेज विद्युत मिलेगी, जिससे किसानों के पंप और घरेलू उपकरण सुरक्षित रहेंगे। इन गांवों के साथ ही मेहगांव के फीडर से जिन गांवों को विद्युत सप्लाई होगी, वहां भी गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है और आगे नहीं छोड़ेंगे। गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा गया है, नवीन स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल भवन आदि का निर्माण कराया गया है। विधायक डॉ चौधरी ने क्षेत्र में स्वीकृत किए गए नवीन विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर मप्र विद्युत वितरण कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Department of Energy Madhya Pradesh

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सहकारी बैंक समितियों एवं सीएससी की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में (खरीफ 2026) अपनी अधिसूचित फसल का बीमा 31 जुलाई तक अवश्य कराएं ––– ––– प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले में अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा कराने हेतु प्रेरित करने के लिए बुधवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में जिला स्तरीय सहकारी बैंक समितियों एवं सीएससी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्री अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, जिले के सभी वीएलई एवं पैक्स प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यशाला में सीईओ श्री अजय कुमार ने कहा कि अल-नीनो के संभावित प्रभाव से अनियमित वर्षा एवं प्राकृतिक आपदाओं की संभावना को देखते हुए किसानों को अपनी फसल का बीमा कराने हेतु प्रेरित किया जाए। किसानों को बताएं कि फसल बीमा प्राकृतिक आपदा, सूखा, अतिवृष्टि एवं मौसम के कारण होने वाले अन्य जोखिमों से होने वाली आर्थिक हानि से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने सभी वीएलई एवं पैक्स प्रतिनिधियों से कहा कि किसानों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु 31 जुलाई 2026 के पहले ही पंजीयन सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की ओर से श्री विनय यादव ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की नामांकन प्रक्रिया, पंजीयन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। #Raisen JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner - Raisen News