अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए रायसेन जिले के सांची रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कार्यक्रम मुख्य अतिथि Governor MP श्री मंगुभाई पटेल जी के मुख्य आतिथ्य में सांची रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, सांची विधायक Dr Prabhuram Choudhary , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, भोजपुर विधायक श्री Surendra Patwa सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित हैं।
उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांची रेलवे स्टेशन को अगले 40 से 50 वर्षों की बुनियादी ढांचे की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनमें यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। स्टेशनों पर अपग्रेडेड सर्कुलेटिंग एरिया, विशाल वेटिंग हॉल, आधुनिक ट्रेन इंडिकेटर बोर्ड और कोच गाइडेंस सिस्टम लगाए गए हैं। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर उचित प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा और उनके आने-जाने को आसान बनाने के लिए स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज को चौड़ा किया गया है। इसके अतिरिक्त भी अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner
4 views | Raisen, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026