
टीकमगढ़ जिले में 667 शिक्षकों को क्रमोन्नति के आदेश जारी
---
मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले के संकुल प्राचार्यों से प्राप्त क्रमोन्नति प्रस्तावों के आधार पर सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक एवं उच्च श्रेणी शिक्षकों को 12 वर्षीय, 24 वर्षीय, 30 वर्षीय एवं 35 वर्षीय क्रमोन्नति दिए जाने के संबंध में क्रमोन्नति समिति की बैठक संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़ श्री के.एस. गौतम की अध्यक्षता में 19 अगस्त 2026 को आयोजित की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ द्वारा संयुक्त कलेक्टर के आदेशानुसार 19 अगस्त 2026 को क्रमोन्नति आदेश जारी किए गए। जारी आदेशों के अनुसार प्राथमिक शिक्षकों में 12 वर्षीय क्रमोन्नति के 149, 24 वर्षीय क्रमोन्नति के 7 तथा सहायक शिक्षकों में 24 वर्षीय क्रमोन्नति के एक, 30 वर्षीय क्रमोन्नति के 10 एवं 35 वर्षीय क्रमोन्नति के 466 प्रकरणों में क्रमोन्नति प्रदान की गई है।
इसी प्रकार उच्च श्रेणी शिक्षकों में 35 वर्षीय क्रमोन्नति के 33 तथा 30 वर्षीय क्रमोन्नति के एक प्रकरण में क्रमोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 667 शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है।
क्रमोन्नति समिति के अध्यक्ष एवं संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़ श्री के.एस. गौतम, जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ श्री अमित जैन, स्थापना-2 प्रभारी श्री जी.पी. कुशवाहा, स्थापना-3 प्रभारी श्री ओ.पी. खटीक सहित संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रक्रिया पूर्ण कर क्रमोन्नति आदेश जारी किए गए। क्रमोन्नति आदेश जारी होने से जिले के 667 लोक सेवकों को उनकी निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण होने पर क्रमोन्नति का लाभ प्राप्त हुआ है।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh