**दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा को लेकर यमुनानगर में पुलिस अलर्ट, डीसीपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था**
**प्रयागराज यमुनानगर।** माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने जोन यमुनानगर के विभिन्न थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान डीसीपी ने कंट्रोल रूम एवं 112 कंट्रोल के माध्यम से भी निगरानी की। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना रहा। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
**मनोज कुमार बिन्द, पत्रकार**
Bara, Allahabad | Oct 20, 2026