
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 10 नवंबर 2026
*🔴 बस्ती : थाना कलवारी क्षेत्र के ताहिरपुर में दो पक्षों में खूनी झड़प, एक महिला की मौत, कई घायल* प्रतिमा स्थापना को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा*
*जनपद बस्ती के थाना कलवारी क्षेत्र के ताहिरपुर गांव* में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना आज सुबह की है घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी *ब्रजेश सिंह* ने बताया कि यह मामला दो पक्षों का है, जो आपस में पटीदार हैं उन्होंने बताया कि मृतका *सुधा पत्नी शंकर*, निवासी ताहिरपुर की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई है। वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
*झगड़े की वजह क्या थी?*
अधिकारी के अनुसार झगड़े की जड़ दूसरे पक्ष की *लक्ष्मी देवी* हैं। लक्ष्मी देवी का मायका ताहिरपुर में है, जबकि वह बैजलपुर की रहने वाली हैं। आज वह अपने घर से मायके आ रही थीं। उनके मायके वालों ने प्रतिमा की स्थापना की है। जैसे ही वह मृतका के घर के पास पहुंचीं, दोनों पक्षों में कहा-सुनी शुरू हो गई। लक्ष्मी देवी ने फोन करके अपने मायके वालों को बुला लिया। इसके बाद मारपीट हुई, जिसमें सुधा, उनके पति तथा परिवार के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
*पुलिस की कार्रवाई*
पुलिस ने अभियुक्तगणों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है। ग्रामीणों से कहा गया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें। घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संवादाता हरिओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 10, 2026