Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Rss
journalistrkgiri
आजमखान से जेल में मुलाकात के बाद बोले 100044495166901:2048:Shivpal Singh Yadav Part 17
Basti, Basti
| Nov 12, 2026
MORE NEWS
आजमखान से जेल में मुलाकात के बाद बोले Shivpal Singh Yadav
Basti, Basti | Nov 12, 2026
बस्ती यूपी भाजपा में शामिल होने लखनऊ जा रहे पूर्व सांसद के काफिले में शामिल वाहन से हुआ हादसा हादसे में अपना दल एस के जिला महासचिव शिवकुमार चौधरी की गाड़ी क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे लखनऊ जाते समय राम सनेही घाट बाराबंकी के पास हुआ हादसा लखनऊ में आज पूर्व सांसद अरविंद चौधरी भाजपा में हुए शामिल शिव कुमार चौधरी ने खुद घटना की दी जानकारी, हादसे में कोई हताहत नहीं
Basti, Basti | Nov 11, 2026
पूर्व सांसद के भाजपा में शामिल होने जा रहे काफिले में हादसा, बाल-बाल बचे शिवकुमार चौधरी बाराबंकी के रामसनेही घाट के पास पूर्व सांसद अरविंद चौधरी के लखनऊ जा रहे काफिले में शामिल एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अपना दल (एस) के जिला महासचिव शिवकुमार चौधरी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में मौजूद अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष निशार अहमद के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। गौरतलब है कि पूर्व सांसद अरविंद चौधरी आज लखनऊ में भाजपा में शामिल हुए। हादसे के बावजूद शिवकुमार चौधरी के हौसले और ऊर्जा में नहीं आई कमी, NDA गठबंधन में शामिल होने पर पूर्व सांसद अरविंद चौधरी को दी शुभकामनाएं.......
Basti, Basti | Nov 11, 2026
कजाकिस्तान से एमबीबीएस कर लौटे डॉ. शिवांश ने एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान ★ दिल्ली में महज दो महीने की तैयारी के बाद हासिल की सफलता ★शिवांश की उपलब्धि पर क्षेत्र व परिवार में खुशी का माहौल बस्ती। विकास क्षेत्र बहादुरपुर के सेमरा चींगन गांव निवासी समाजसेवी व शिक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय के पुत्र डॉ. शिवांश पाण्डेय ने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कजाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डॉ. शिवांश की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय बस्ती से हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ स्थित सेंट्रल एकेडमी से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2021 में कजाकिस्तान की सेमेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया। यहां से जुलाई 2026 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। विदेश से मेडिकल की डिग्री हासिल करने के बाद भारत में चिकित्सा कार्य करने की पात्रता प्राप्त करने के लिए आयोजित होने वाली विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली में महज दो महीने की तैयारी के बाद परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। डॉ. शिवांश की माता नीलम पाण्डेय गृहिणी हैं और ग्राम पंचायत सेमरा चींगन की प्रधान भी रह चुकी हैं। पिता प्रमोद कुमार पाण्डेय परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक हैं। शिक्षकीय दायित्वों के साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। शिवांश के बड़े भाई देवांकन पाण्डेय जयपुर में रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी कर रहे हैं। डॉ. शिवांश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर लोगों की सेवा करना उनका लक्ष्य है। कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य स्पष्ट हो और खुद पर विश्वास हो तो कठिन से कठिन मंजिल भी हासिल की जा सकती है। विदेश में पढ़ाई के दौरान कई चुनौतियां आईं, लेकिन माता-पिता के विश्वास और अपनी मेहनत ने कभी हार नहीं मानने दी। मेरा सपना बेहतर चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है। पिता प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि शिवांश ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। डॉ. शिवांश की इस सफलता पर पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान, राज्य मंत्री महेश शुक्ल, विधायक हर्रैया अजय सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल, भाजपा नेता अधिवक्ता देवानंद त्रिपाठी, दिलीप पाण्डेय, वरुण पाण्डेय, रमेश चंद्र पाण्डेय, प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार दूबे, अमरेश पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, पवन जयसवाल, पंकज मिश्र, अशोक उपाध्याय, रिंकू पाठक, दुर्गा प्रसाद ओझा सहित रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Basti, Basti | Nov 11, 2026
पूर्व सांसद अरविंद चौधरी भाजपा में हुए शामिल....क्या लगता है आपको बीजेपी कितनी मजबूत होगी ???
Basti, Basti | Nov 11, 2026
खबर पर लगी मुहर पूर्व सांसद अरविंद चौधरी भाजपा में हुए शामिल।
Basti, Basti | Nov 11, 2026
अब बस्ती में होगी CTET की परीक्षा, सपा सांसद Ram Prasad Chaudhary ने लिखा था पत्र
Basti, Basti | Nov 10, 2026
बाबा साहब डा. अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस 6 दिसम्बर को लखनऊ कूंच करेंगे बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बैठक में बनी रणनीतिः सौंपी जिम्मेदारी बस्ती। मंगलवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के सिल्लो (भीरवा) में बहुजन समाज पार्टी की ओर से सामाजिक पिछड़ा वर्ग भाईचारा की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व पिछड़ा वर्ग भाईचारा के सहसंयोजक अभय पटेल सिल्लो ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 6 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट करना रहा। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक पिछड़ा वर्ग भाईचारा के कई मंडलों के मुख्य मंडल संयोजक एडवोकेट भीम राजभर ने कहा कि 6 दिसम्बर को बस्ती सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में लोग लखनऊ पहुंचें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। कहा कि कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के विचारों को सुनें तथा बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करें। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों से विशेष रूप से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सामाजिक पिछड़ा वर्ग भाईचारा के जिला संयोजक के.सी. मौर्य ने कहा कि बस्ती से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को 6 दिसंबर को लखनऊ पहुंचना है। सभी लोग एकजुट होकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाएं तथा बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करें। उन्होंने बसपा सरकार के कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए किए गए कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता रामचेत निराला ने की। वहीं बैठक के नेतृत्वकर्ता अभय पटेल सिल्लो ने कहा कि बस्ती से बड़ी संख्या में लोग 6 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आवाहन किया। बैठक में आशुतोष सिंह, सुरेंद्र आजाद, अश्वनी कुमार शर्मा, अनुराग चौधरी, राधेश्याम चौधरी, रंजीत विश्वकर्मा, रामचरित चौधरी, उत्तम, विनय वर्मा, कौशलेंद्र वर्मा, रविंद्र गौतम, निर्मला प्रसाद, हीरालाल, सतगुरु प्रसाद, रामकिशोर, आज्ञाराम चौधरी, राम रतन चौधरी, पलटू राम वर्मा, राम अवध, गुरु प्रसाद, जयप्रकाश, रामकृष्ण, सुग्रीव, पंकज प्रताप राणा, सिद्धार्थ, सत्य प्रकाश और राजन राजभर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Basti, Basti | Nov 10, 2026