Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
newsexpressbst
Basti, Basti
| Nov 13, 2026
MORE NEWS
#बस्ती: पहली बार छठ पर्व पर छठ व्रतियों पर होगी पुष्प वर्षा, देखिए क्या बोले Manish Mishra
Basti, Basti | Nov 13, 2026
प्रेस वार्ता में आखिर क्यों बोले Manish Mishra आज बस्ती को ग्रहण लगा है??.
Basti, Basti | Nov 13, 2026
जन चौपाल में संजय चौधरी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, आधे से अधिक का मौके पर निस्तारण; सड़क-नाला निर्माण पर फूलमालाओं से हुआ भव्य स्वागत बस्ती। रुधौली क्षेत्र के बसडिलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा। चौपाल में प्राप्त शिकायतों में आधे से अधिक समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में सड़क एवं नाला निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन कर आभार जताया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। जन चौपाल के दौरान संजय चौधरी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। ग्रामीणों को पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। संजय चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। जन चौपाल का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और प्रशासन को सीधे जनता के बीच पहुंचाना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए भी प्रभावी पहल की जाएगी। जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखने के साथ ही मौके पर हुए त्वरित निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया। वहीं सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को लेकर किए गए स्वागत-अभिनंदन ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
Basti, Basti | Nov 12, 2026
बस्ती के सभी छठ घाटों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, मनीष मिश्रा ने की विशेष पहल बस्ती। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बस्ती जनपद के सभी छठ घाटों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष मिश्रा की ओर से श्रद्धालुओं को यह विशेष सौगात देने की तैयारी की गई है। इस पहल के तहत छठ घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं पर आसमान से फूलों की वर्षा की जाएगी। आयोजन को लेकर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मनीष मिश्रा की इस पहल का उद्देश्य छठ महापर्व की धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक महत्व को विशेष रूप से सम्मानित करना है। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का यह आयोजन पर्व की भव्यता को एक नया स्वरूप देगा।
Basti, Basti | Nov 12, 2026
सेवा और समर्पण की मिसाल हैं ई. अरविंद पाल, बिना प्रचार के जनसेवा को बनाया पहचान छठ घाटों की साफ-सफाई से लेकर भाजपा संगठन की जिम्मेदारियों तक, दस वर्षों से निरंतर निभा रहे हैं सक्रिय भूमिका बस्ती। राजनीति में जहां आज अपनी उपलब्धियों को प्रचारित करने के लिए पीआर टीम और प्रचार-प्रसार का सहारा लिया जाता है, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनकी पहचान उनके काम, व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण से बनती है। ऐसे ही व्यक्तित्व का नाम है ई. अरविंद पाल, जो बिना किसी दिखावे और प्रचार की अपेक्षा के लगातार समाज और संगठन के बीच अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। छठ पूजा का पावन पर्व हो या सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कोई आयोजन, अरविंद पाल की सक्रियता सहज ही देखने को मिल जाती है। खासकर छठ महापर्व के दौरान बनकटी नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर वह स्वयं सक्रिय रहते हैं। घाटों की स्वच्छता से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और छठी मइया की पूजा को सुव्यवस्थित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने तक, वह पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आते हैं। उनकी कार्यशैली की खास बात यह है कि वह केवल सुझाव देने या दूसरों को जिम्मेदारी सौंपने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि स्वयं मैदान में उतरकर काम करने में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि छठ पर्व के दौरान उनकी सक्रियता स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती है। सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ ई. अरविंद पाल पिछले दस वर्षों से भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रति भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। संगठन का कोई कार्यक्रम हो अथवा कोई जिम्मेदारी, वह बिना किसी शिकायत और दिखावे के अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हैं। दरअसल, अरविंद पाल की कार्यशैली यह संदेश देती है कि राजनीति में पहचान केवल पद, पोस्टर और प्रचार से नहीं, बल्कि निरंतर जनसेवा, व्यवहार और समर्पण से भी बनाई जा सकती है। सेवा को अपना दायित्व मानकर आगे बढ़ रहे ई. अरविंद पाल निश्चित रूप से सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का एक उल्लेखनीय उदाहरण हैं।
Basti, Basti | Nov 12, 2026
आजमखान से जेल में मुलाकात के बाद बोले Shivpal Singh Yadav
Basti, Basti | Nov 12, 2026
आजमखान से जेल में मुलाकात के बाद बोले 100044495166901:2048:Shivpal Singh Yadav Part 17
Basti, Basti | Nov 12, 2026
बस्ती यूपी भाजपा में शामिल होने लखनऊ जा रहे पूर्व सांसद के काफिले में शामिल वाहन से हुआ हादसा हादसे में अपना दल एस के जिला महासचिव शिवकुमार चौधरी की गाड़ी क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे लखनऊ जाते समय राम सनेही घाट बाराबंकी के पास हुआ हादसा लखनऊ में आज पूर्व सांसद अरविंद चौधरी भाजपा में हुए शामिल शिव कुमार चौधरी ने खुद घटना की दी जानकारी, हादसे में कोई हताहत नहीं
Basti, Basti | Nov 11, 2026