बस्ती के सभी छठ घाटों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, मनीष मिश्रा ने की विशेष पहल
बस्ती। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बस्ती जनपद के सभी छठ घाटों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष मिश्रा की ओर से श्रद्धालुओं को यह विशेष सौगात देने की तैयारी की गई है।
इस पहल के तहत छठ घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं पर आसमान से फूलों की वर्षा की जाएगी। आयोजन को लेकर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
मनीष मिश्रा की इस पहल का उद्देश्य छठ महापर्व की धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक महत्व को विशेष रूप से सम्मानित करना है। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का यह आयोजन पर्व की भव्यता को एक नया स्वरूप देगा।
Basti, Basti | Nov 12, 2026