
चुनाव जीतते ही रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से आशीर्वाद लेने पहुंचे नवनिर्वाचित बार प्रधान सौरभ यादव # भाजपा नेता व एडवोकेट अजय कांटीवाल भी मौजूद रहे
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान एडवोकेट सौरभ यादव ने रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नवनिर्वाचित बार प्रधान का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें जीत की मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच अधिवक्ताओं के हित और बार की बेहतरी को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
पद की गरिमा और अधिवक्ताओं का कल्याण प्राथमिकता: विधायक
मुलाकात के दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन के प्रधान का पद बेहद गरिमामय और जिम्मेदारी भरा होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सौरभ यादव इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। विधायक ने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं के कल्याण और बार एसोसिएशन की बेहतरी के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर जो भी सहयोग चाहिए होगा, वह हमेशा उपलब्ध रहेगा।
अधिवक्ताओं के हितों के लिए रहूंगा प्रतिबद्ध: सौरभ यादव
नवनिर्वाचित बार प्रधान एडवोकेट सौरभ यादव ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह वकीलों के मान-सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अधिवक्ताओं के भलाई और बार एसोसिएशन के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर कई अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने सौरभ यादव को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
Rewari, Rewari | Sep 11, 2026