लालू प्रसाद यादव ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन, 6 अक्टूबर तक होगा नामांकन
छपरा, 29 सितंबर 2026। बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के लिए मंगलवार को श्री लालू प्रसाद यादव ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। प्रमंडलीय निर्वाचन शाखा, सारण द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं प्रावधानों के तहत पूरी की गई।
03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सारण के अलावा सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले शामिल हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
नामांकन-पत्रों की संवीक्षा 7 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित है। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
निर्वाचन कार्यालय, सारण की ओर से बताया गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
Chapra, Saran | Sep 29, 2026