जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जैतपुर थाना पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रेत से लदे पांच मिनी ट्रकों को जब्त किया गया है। जब्त वाहनों एवं रेत सहित कुल मशरूका की कीमत 80 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरहानी गांव के समीप कुनुक नदी से अवैध रूप से रेत निकाले जाने पर जैतपुर थाना पुलिस द्वारा बदौड़ी मेन रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। रेत से लदे पांच मिनी ट्रक मौके पर पहुंचे। पुलिस की घेराबंदी को देखकर वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया, लेकिन अंधेरे एवं रास्तों का लाभ उठाकर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पांचों मिनी ट्रकों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया।
#शहडोल #shahdol